अमिषा पटेल के खिलाफ चेक बाउंस मामले में वारंट जारी

Follow न्यूज्ड On  

रांची, 12 अक्टूबर (आईएएनएस)| रांची की एक अदालत ने बॉलीवुड अभिनेत्री अमिषा पटेल के खिलाफ धोखाधड़ी और चेक बाउंस के एक मामले में गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। यह जानकारी पुलिस ने शनिवार को दी।

रांची पुलिस अजय कुमार सिंह की एक शिकायत पर जारी वारंट को तामील कराने मुंबई जाएगी।

अजय सिंह ने शनिवार को एक बयान में कहा, “अमिषा पटेल और उनके बिजनेस साझेदार कुणाल ने एक फिल्म बनाने के लिए 2.50 करोड़ रुपये लिए थे। उन्होंने 2018 में फिल्म रिलीज होने के बाद पैसे लौटाने का वादा किया था। लेकिन फिल्म 2018 में नहीं रिलीज हुई। जब हमने अमिषा से पैसे मांगे तो उन्होंने तीन करोड़ रुपये का एक चेक दिया, जो बाउंस हो गया।”

बयान में कहा गया है, “अमिषा और उनके मित्र कुणाल मेरे फोन काल को नजरअंदाज करने लगे। मैंने कानूनी नोटिस भेजा, अभिनेत्री ने उसका भी जवाब नहीं दिया। पिछले साल मैंने रांची जिला अदालत में एक शिकायत दायर की। अब रांची अदालत ने उनके खिलाफ एक वारंट जारी किया है।”

अमिषा चीटिंग के एक मामले का भी सामना कर रही हैं, जिसमें उन्होंने पैसे लेने के बावजूद रांची में एक कार्यक्रम में हिस्सा नहीं लिया था। इवेंट कंपनी ने इस साल फरवरी में उनके खिलाफ पुलिस में एक शिकायत दर्ज कराई थी।

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022