अमित शाह बने रहेंगे भाजपा प्रमुख, जे. पी. नड्डा बने कार्यकारी अध्यक्ष

Follow न्यूज्ड On  

नई दिल्ली | भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने सोमवार को जगत प्रकाश नड्डा को पार्टी का कार्यकारी अध्यक्ष बनाने की घोषणा की जबकि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पार्टी के अध्यक्ष बने रहेंगे।

भाजपा मुख्यालय में यहां पार्टी की संसदीय बोर्ड की बैठक के बाद केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बताया, “बैठक में आज (सोमवार को) अमित शाह ने कहा कि वह पार्टी को पर्याप्त समय देने में असमर्थ हैं क्योंकि उनके पास केंद्रीय गृह मंत्रालय की भी जिम्मेदारी है।”

सिंह ने कहा, “इसलिए यह निर्णय लिया गया कि पार्टी अध्यक्ष का पद किसी अन्य व्यक्ति को दिया जाना चाहिए। लेकिन, बोर्ड के सदस्यों ने शाह से तब तक अध्यक्ष बने रहने का आग्रह किया जब तक भाजपा सदस्यता अभियान और चुनाव समाप्त नहीं हो जाता।”

रक्षामंत्री ने बताया कि हालांकि शाह ने उनकी जगह किसी और को यह पद देने पर जोर दिया, इसलिए यह निर्णय लिया गया कि जे. पी. नड्डा को पार्टी का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया जाए।

जे.पी. नड्डा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली पूर्ववर्ती राजग सरकार में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री रहे हैं। हिमाचल प्रदेश से राज्यसभा सदस्य नड्डा भाजपा संसदीय बोर्ड के सचिव हैं।

वह हिमाचल प्रदेश में तीन बार विधायक रह चुके हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री के अलावा वह हिमाचल प्रदेश सरकार में वन, पर्यावरण, विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री भी रह चुके हैं।

नड्डा मई 2012 में राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुए थे।


जे. पी. नड्डा होंगे भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष : राजनाथ

This post was last modified on June 18, 2019 9:53 AM

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022