अमित शाह से मिल सकते हैं दुष्यंत चौटाला : सूत्र

Follow न्यूज्ड On  

 नई दिल्ली, 25 अक्टूबर (आईएएनएस)| भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के देर रात दिल्ली पहुंचने पर जजपा नेता दुष्यंत चौटाला उनसे भेंट कर सकते हैं।

  इस दौरान भाजपा और जजपा गठबंधन पर बात होने की संभावना है। ऐसा होने पर शनिवार को सरकार बनाने का दावा पेश किए जाते समय जजपा विधायक भाजपा का समर्थन करते दिखाई देंगे। जननायक जनता पार्टी (जजपा)-भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) गठबंधन को लेकर हालांकि अभी कोई कुछ स्पष्ट बोलने को तैयार नहीं है।

दरअसल, जजपा नेता दुष्यंत चौटाला ने जिस तरह से चुनाव के बाद अपने पत्ते नहीं खोले और फिर बाद में शुक्रवार को प्रेसवार्ता में कहा कि उनके लिए कोई अछूत नहीं है, उससे अटकलें लगने लगीं कि भाजपा से बातचीत होने पर वह उसे समर्थन दे सकते हैं।

सूत्र बताते हैं कि इस विधानसभा चुनाव में जजपा को 10 सीटें जिताकर सबको चौंकाने वाले दुष्यंत चौटाला को लगता है कि आगे चलकर उनके विधायक टूट सकते हैं। ऐसे में वह भाजपा से दोस्ती का संकेत मिलने पर उसके साथ जाने पर विचार कर रहे हैं।

भाजपा मुख्यालय पर शुक्रवार को जजपा के साथ गठबंधन को लेकर कुछ नेता अटकलें लगाते रहे।

चुनाव नतीजे आने के अगले दिन शुक्रवार को कुछ कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए भाजपा अध्यक्ष शाह गुजरात के दौरे पर हैं, उनके आज देर रात लौटने की बात कही जा रही है।

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022