अमृतसर ग्रेनेड हमले का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Follow न्यूज्ड On  

चंडीगढ़, 24 नवंबर (आईएएनएस)| पंजाब पुलिस ने शनिवार को दावा किया कि अमृतसर जिले के निरंकारी सत्संग भवन पर ग्रेनेड हमले के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पंजाब पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) सुरेश अरोड़ा ने मीडिया को बताया कि मुख्य आरोपी अवतार सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि आरोपी के पास से हथियार और गोला-बारूद भी बरामद कर लिया गया है।

अवतार कथित रूप से वही शख्स है, जिसने रविवार (18 नवंबर) को अमृतसर जिले के राजासांसी इलाके स्थित अदलीवाल गांव के सत्संग भवन परिसर में प्रार्थना सभा के लिए इकठ्ठा हुए निरंकारी पंथ के अनुयायियों पर पाकिस्तान का बना हथगोला फेंका था।

डीजीपी ने कहा कि अवतार के पाकिस्तान में रहने वाले जावेद और इटली में रहने वाले खालिस्तान समर्थक परमजीत सिंह बाबा नाम के शख्स के साथ रिश्ते हैं।

मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने इस हमले को आतंकी घटना करार दिया था, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई थी और 15 अन्य घायल हुए थे।

इस हमले में अवतार के सहयोगी बिक्रमजीत सिंह को पंजाब पुलिस ने बुधवार को धर दबोचा था। वह पांच दिनों की पुलिस हिरासत में है।

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022