अंडमान सागर में त्रिपक्षीय नौसेना अभ्यास सिटमेक्स-20 में भारत ने लिया हिस्सा

Follow न्यूज्ड On  

नई दिल्ली, 22 नवंबर (आईएएनएस)। भारत, सिंगापुर, और थाईलैंड की नौसेना आपसी विश्वास को मजबूत करने और क्षेत्र में समुद्री सुरक्षा बढ़ाने की दिशा में आम समझ और प्रक्रियाओं को विकसित करने के लिए अंडमान सागर में एक त्रिपक्षीय समुद्री अभ्यास सिटमेक्स-20 कर रही है।

अभ्यास के दूसरे संस्करण के रूप में, भारतीय नौसेना के जहाजों में स्वदेशी रूप से निर्मित पनडुब्बी रोधी कार्वेट कामोर्टा और मिसाइल कार्वेट करमुक शामिल हैं। दो दिवसीय अभ्यास शनिवार से शुरू हुआ। रक्षा मंत्रालय ने रविवार को ये जानकारी दी।

सिटमेक्स अभ्यास का पहला आयोजन सितंबर 2019 में पोर्ट ब्लेयर में किया गया था।

सिटमेक्स अभ्यास भारतीय नौसेना, रिपब्लिक ऑफ सिंगापुर नेवी (आरएसएन) और रॉयल थाई नेवी (आरटीएन) के बीच पारस्परिक सहयोग बढ़ाने के लिए आयोजित किया जाता है। अभ्यास के 2020 संस्करण को सिंगापुर नेवी (आरएसएन) द्वारा होस्ट किया गया है।

कोविड-19 महामारी के मद्देनजर नॉन-कॉन्टेक्ट एट सी ओनली एक्सरसाइज के रूप में आयोजित यह अभ्यास तीनों नौसेनाओं और समुद्री पड़ोसियों के बीच समुद्री क्षेत्र में बढ़ते तालमेल, समन्वय और सहयोग को बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण कदम है।

दो दिन के समुद्री अभ्यास में तीनों नौसेनाओं ने कई तरह के अभ्यासों में हिस्सा लिया जिसमें नौसेना युद्धाभ्यास, सतह युद्ध अभ्यास और हथियारों से गोलीबारी शामिल है।

–आईएएनएस

एसकेपी

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022