अंगोला के राष्ट्रपति से मिले प्रिंस हैरी

Follow न्यूज्ड On  

लुआंडा, 29 सितम्बर (आईएएनएस)| ब्रिटेन के प्रिंस हैरी ने अफ्रीकी देश के शाही दौरे के अंतिम दिन अंगोला के राष्ट्रपति जोआओ लौरेंको से मुलाकात की। समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, हैरी और लौरेंको की मुलाकात शनिवार को लुआंडा के प्रेसिडेंशियल पैलेस में हुई, जहां ससेक्स के ड्यूक की रेड कार्पेट पर अगवानी की गई।

ससेक्स के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट कहा बताया, “अंगोला में अपनी यात्रा को जारी रखते हुए, ससेक्स के ड्यूक ने आज सुबह राष्ट्रपति जोआओ लौरेंको से मुलाकात कर अविश्वसनीय रूप से गर्मजोशी से स्वागत करने के लिए धन्यवाद किया।”

हैरी ने अपनी मां राजकुमारी डायना के नक्शेकदम पर चलते हुए शुक्रवार को अंगोला में एक माइनफील्ड का दौरा किया।

रविवार को हैरी मलावी जाएंगे, जो इस अफ्रीकी देश की उनकी पहली आधिकारिक यात्रा होगी।

23 सितंबर को शुरू हुए उनके दौरे में बोत्सवाना और दक्षिण अफ्रीका भी शामिल रहे।

दक्षिण अफ्रीका उनकी यात्रा का पहला पड़ाव था, जहां ससेक्स की डचेस मेगन मार्कल और उनके बेटे आर्ची रुके रहे, जबकि हैरी ने अफ्रीका के अन्य देशों का दौरा किया था।

अफ्रीका शाही जोड़े के लिए खास अहमियत रखता है, क्योंकि बोत्सवाना पहला देश था, जिसका 2016 में अपने रिश्ते की शुरुआत में दोनों ने दौरा किया था।

परिवार के बुधवार को जोहान्सबर्ग से ब्रिटेन लौटने का कार्यक्रम है।

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022