अनलॉक 5 : 15 अक्टूबर से खुल जाएंगे सिनेमाहॉल

Follow न्यूज्ड On  

नई दिल्ली, 30 सितम्बर (आईएएनएस)। भारत सरकार की तरफ से देश में अनलॉक 5 के लिए दिशा निर्देश जारी कर दिए गए हैं। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने 15 अक्टूबर से सिनेमाघरों, थिएटर और मल्टीप्लेक्स को खोलने की अनुमति दे दी है, लेकिन ये केवल 50 प्रतिशत बैठने की क्षमता के साथ खोले जाएंगे।

इस दौरान सिनेमा हॉल, थिएटर और मल्टीप्लेक्स को सूचना और प्रसारण मंत्रालय द्वारा जारी मानक संचालन प्रक्रियाओं (एसओपी) का सख्ती से पालन करना होगा।

इस बीच, औद्योगिक प्रदर्शनियों को भी 15 अक्टूबर से खोलने की अनुमति दी जाएगी, जिसके लिए वाणिज्य विभाग द्वारा एसओपी जारी किया जाएगा।

अनलॉक 5 में पेशेवर तैराकों के प्रशिक्षण की बात को भी ध्यान में रखा गया है। इनके प्रशिक्षण के लिए इस्तेमाल किए जा रहे स्विमिंग पूल्स को 15 अक्टूबर से खोलने की अनुमति दी गई है। हालांकि, उन्हें युवा मामलों और खेल मंत्रालय द्वारा जारी किए जाने वाले कुछ मानक संचालन प्रक्रियाओं का पालन करना होगा।

अनलॉक के इस नए चरण में लोगों के मनोरंजन का खास ख्याल रखा गया है और ऐसा इसलिए क्योंकि इस दौरान मनोरंजन पार्क को भी 15 अक्टूबर से खोलने की अनुमति मिली है। इन्हें भी एसओपी का पालन करना होगा, जिन्हें स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी किया जाएगा।

हालांकि मंत्रालय ने यह स्पष्ट कर दिया है कि इन गतिविधियों की इजाजत केवल कंटेनमेंट जोन के बाहर के क्षेत्रों में ही मिलेगी। अपने एक बयान में मत्रालय ने कहा, “आज जारी किए गए नए दिशानिर्देश, राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों से प्राप्त फीडबैक और संबंधित केंद्रीय मंत्रालयों और विभागों के साथ व्यापक विचार-विमर्श पर आधारित हैं।”

–आईएएनएस

एएसएन/एएनएम

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022