अपने बयानों को लेकर फिर विवादों के घेरे में दिग्विजय सिंह

Follow न्यूज्ड On  

भोपाल, 18 सितंबर (आईएएनएस)| मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह अपने बयान के कारण फिर से विवादों में आ गए हैं। उन्होंने दुराचार के मामलों में भगवा धारियों के लिप्त होने पर सवाल उठाया, जिस पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) हमलावर हो गई है। भाजपा ने सिंह को हिंदू व भगवा विरोधी करार दिया। वहीं दिग्विजय सिंह ने अपने बयान पर सफाई दी है।

राजधानी में मंगलवार को एक संत समागम का आयोजन किया गया। इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा, “भगवा वस्त्र पहनकर लोग चूरन बेच रहे हैं। भगवा वस्त्र पहनकर बलात्कार हो रहे हैं। मंदिरों में बलात्कार हो रहे हैं। क्या यही हमारा धर्म है? हमारे सनातन धर्म को जिन लोगों ने बदनाम किया है, उन्हें ईश्वर भी माफ नहीं करेगा। ऐसे कृत्यों को माफ नहीं किया जा सकता।”

सिंह के इस बयान पर भाजपा हमलावर हो गई है। नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव ने कहा, “कांग्रेस में कुछ ऐसे लोग हैं, जो जब तक मीडिया में कुछ उल्टा-सीधा बयान न दें तो उनका दिन नहीं कटता है। यह वही लोग हैं, जिन्होंने कांग्रेस को 400 से 52 पर ला दिया है।”

उन्होंने कहा, “भगवा और हिंदुओं का अपमान करना दिग्विजय सिंह की आदत बन गई है। किसी भी कर्म का किसी भी रंग से कोई संबंध नहीं होता है। भगवा के सानिध्य में खड़े होकर भगवा को बदनाम करना निर्लज्जता की निशानी है। इसी मानसिकता के चलते लोकसभा में भी दिग्विजय सिंह की पराजय हुई। इनकी मानसिक ग्रन्थि ही खराब है। प्रभु इन्हें सद्बुद्धि दें।”

वहीं, दिग्विजय सिंह ने ट्वीट कर अपने बयान पर सफाई दी है। उन्होंने कहा, “हिंदू संत हमारी सनातन आस्था का प्रतीक हैं। इसीलिए उनसे उच्चतम आचरण की अपेक्षा है। अगर संत वेश में कोई भी गलत आचरण करता है, तो उसके खिलाफ आवाज उठनी ही चाहिए। सनातन धर्म, जिसका मैं स्वयं पालन करता हूं, उसकी रक्षा की जिम्मेदारी भी हमारी ही है।”

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022