US Inauguration Day 2021: अपनी दूसरी मां के दिए गए बाइबल पर आज शपथ लेंगी कमला हैरिस

Follow न्यूज्ड On  

कमला हैरिस के राजनीतिक जीवन के अब तक के हर एक बड़े क्षण में एक अश्वेत महिला की बाइबल दिखाई गई है। कैलिफोर्निया के अटॉर्नी जनरल के रूप में उन्होंने इस बाइबल पर अपना बायां हाथ रख कर शपथ ली थी, और यह तब हुआ था जब उन्होंने कैलिफोर्निया से सीनेटर के रूप में अमेरिका के संविधान की रक्षा करने की शपथ ली थी।

बसल नामक मैगजिन में 2019 के लेख में हैरिस ने लिखा था, मैं अपने साथ श्रीमती शेल्टन को हमेशा साथ ले जाती हूं।

शेल्टन की बाइबल उन दो बाइबल में से एक है जिस पर कमला हैरिस बुधवार को उपराष्ट्रपति के रूप में हाथ रख कर शपथ लेगी।

हैरिस ने शपथ ग्रहण से 24 घंटे पहले ट्वीट किया, जब मैं अपना दाहिना हाथ उठाउंगी और पद की शपथ लूंगी तो मैं अपने साथ दो हीरो को साथ में रखूंगी, जो जरूरतमंद लोगों की मदद करते हैं — न्यायमूर्ति थर्गूड मार्शल और श्रीमती शेल्टन।

दूसरी बाइबल दिवंगत नागरिक अधिकार के लिए लड़ने वाले और सुप्रीम कोर्ट के न्यायमूर्ति थर्गूड मार्शल ने दी थी। मार्शल ने भी होवार्ड विश्वविद्यालय से स्नातक किया था, जो व्हाइट हाउस के पास है और जिन्होंने कमला हैरिस की सोच को बदलने में प्रमुख भूमिका निभाई थी।

मिसेज शेल्टन का नाम रेजिना शेल्टन है, जो ओकलैंड, कैलिफोर्निया में एक ही ब्लॉक में तीन घरों की मालकिन थी। वो उनमें से एक में नर्सरी स्कूल चलाती थी। एक समय था जब तलाक के बाद कमला हैरिस की मां गोपालन अपनी बच्चियों – कमला और माया की देखभाल के लिए मदद की तलाश में थीं और उन्हें रहने के लिए एक जगह की जरूरत थी। गोपालन और उनकी बेटियां श्ेल्टन की नर्सरी से ऊपर एक अपार्टमेंट में रहने लगे। शेल्टन और गोपालन में दोस्ती इतनी गहरी हो गई कि हैरिस ने शेल्टन को अपनी दूसरी मां कहना शुरू कर दिया।

याहू को दिए एक साक्षात्कार में शेल्टन के भतीजे ऑब्रे ला ब्री ने कहा कि शेल्टन हर रविवार को कमला और माया को वेस्ट ओकलैंड के बैपटिस्ट चर्च ले जाती थी। जिस बाइबल पर हैरिस ने अपने सभी पदों की शपथ ली, वो वही बाइबल है जिसे शेल्टन अपने साथ चर्च ले जाती थी।

कमला हैरिस को बुधवार को सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस सोनिया सोतोमयोर द्वारा उप राष्ट्रपति पद की शपथ दिलाई जाएगी, जो एक ऐतिहासिक क्षण होगा, क्योंकि हैरिस न केवल पहली महिला है बल्कि पहली अश्वेत भी है जो इस पद पर आएंगी। वो पहली भारतीय-अमेरिकी भी है जो अमेरिका की उपराष्ट्रपति बनेंगी।

–आईएएनएस

 

This post was last modified on January 20, 2021 11:06 AM

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022