दिल्ली: अरविंद केजरीवाल का शपथग्रहण आज, रामलीला मैदान में उमड़ रही है भारी सैलाब

Follow न्यूज्ड On  

नई दिल्ली | आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल रविवार को लगातार तीसरी बार दिल्ली के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। केजरीवाल दोपहर 12.15 बजे शपथ ग्रहण लेंगे। उनके साथ कैबिनेट मंत्री भी शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने के भारी जनसमूह उमड़ने लगा है।

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, दिल्ली के सातों सांसदों, नवनिर्वाचित आठों भाजपा विधायकों और सभी नगर निगम पार्षदों को भी आमंत्रित किया है। पार्टी ने चुनाव परिणाम के दिन आप के कार्यालय परिसर में अपने पिता के साथ केजरीवाल के पुराने गेटअप में पहुंचे एक साल के ‘छोटू मफलरमैन’ अव्यान तोमर को खासतौर से आमंत्रित किया है। इसके अलावा दिल्ली शासन में योगदान करने वाले विभिन्न क्षेत्रों के 50 प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया है। ये सभी नए मंत्रिमंडल के साथ मंच साझा करेंगे।

रामलीला मैदान में लोगो के लिए पुख्ता इंतजामात किये गये है। आम आदमी गेट नंबर 4, 5, 6, 7, 8 और 9 से रामलीला मैदान में प्रवेश कर सकेंगे। सुरक्षा के लिहाज से मैदान और उसके आसपास लगभग 5,000 पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। इसके अलावा गतिविधियों पर नजर रखने के लिये 125 सीसीटीवी कैमरे और 12 एलईडी स्क्रीन लगाए गए हैं। 45,000 लोगों के बैठने की व्यवस्था की गयी है।

दिल्ली पुलिस ने यातायात और सुरक्षा के विशेष प्रबंध किए हैं। सुबह 8 बजे से दोपहर दो बजे तक यह प्रबंध लागू रहेंगे। बसों की सामान्य पार्किं ग के लिए माता सुंदरी रोड पॉवर हाउस, सिविक सेंटर के अंदर और पीछे की ओर स्थान तय किया गया है। इसी तरह वेलोड्रोम रोड, राजघाट पार्किं ग, शांति वन पार्किं ग राजघाट और समता स्थल के सर्विस रोड पर भी बसों को पार्क किया जा सकता है।

This post was last modified on February 16, 2020 11:02 AM

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022