अप्रैल से दुनिया भर के वैज्ञानिकों के लिए खुलेगी चीनी आकाशीय आंख

Follow न्यूज्ड On  

बीजिंग, 11 जनवरी (आईएएनएस)। चीनी आकाशीय आंख के नाम से मशहूर, दुनिया की सबसे बड़ी एकल-डिश रेडियो टेलीस्कोप यानी 500-मीटर एपर्चर गोलाकार टेलीस्कोप (फास्ट) 1 अप्रैल को औपचारिक तौर पर दुनिया भर में वैश्विक जगत के लिए खोला जाएगा।

बताया गया है कि 1 अप्रैल से ही विभिन्न देशों के वैज्ञानिक ऑनलाइन तरीके से चीनी राष्ट्रीय खगोलीय वेधशाला में अवलोकन आवेदन जमा कर सकेंगे। आवेदन परियोजनाओं की समीक्षा फास्ट वैज्ञानिक समिति और समय आवंटन समिति करेंगी और वे संबंधित परियोजना चुनने का प्रस्ताव पेश करेंगी। 1 अगस्त को अवलोकन का समय तय किया जाएगा।

फास्ट संचालन और विकास केंद्र की स्थाई मामला समिति के उप प्रधान, जनरल इंजीनियर च्यांग फ के मुताबिक, दुनिया भर में वैज्ञानिक जगत के लिए फास्ट के खोले जाने के प्रथम वर्ष में विदेशी वैज्ञानिकों को 10 प्रतिशत का अवलोकन समय मिलेगा।

गौतरलब है कि गत वर्ष दिसंबर के शुरू में विश्व में दूसरी बड़ी आकाशीय आंख यानी अमेरिका का अरेसिबो रेडियो टेलीस्कोप ढह गया था। इसके बाद दक्षिण पश्चिमी चीन के क्वेइचो प्रांत की फिंगथांग काउंटी में स्थित फास्ट विश्व में एकमात्र आकाशीय आंख बनी।

बता दें कि 11 जनवरी 2020 को फास्ट का औपचारिक संचालन शुरू हुआ। चीनी वैज्ञानिक अकादमी के राष्ट्रीय खगोलीय वेधशाला ने इसके निर्माण के शुरू में एक सिद्धांत निश्चित किया, यानी कि अंतरराष्ट्रीय नियम के अनुसार फास्ट को धीरे-धीरे खोला जाएगा, ताकि उसकी वैज्ञानिक प्रभावशीलता बढ़ाकर वैज्ञानिक फलों के उत्पादन को मजबूत किया जा सके और मानव जाति के लिए ब्रह्मांड की खोज और समझ में योगदान दिया जा सके।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

— आईएएनएस

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022