अर्नब की गिरफ्तारी प्रेस की स्वतंत्रता पर हमला : गोवा के मुख्यमंत्री

Follow न्यूज्ड On  

पणजी, 4 नवंबर (आईएएनएस)। गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने बुधवार को रिपब्लिक टीवी के मुख्य संपादक अर्नब गोस्वामी की गिरफ्तारी को प्रेस की स्वतंत्रता पर हमला करार दिया।

सावंत ने ट्वीट किया, अर्नब गोस्वामी के खिलाफ उच्चस्तरीय कार्रवाई प्रेस की स्वतंत्रता पर हमला है और मैं इसकी कड़ी निंदा करता हूं। यह महाराष्ट्र सरकार द्वारा सत्ता का दुरुपयोग है जो राजनीति से प्रेरित है।

साल 2018 में महाराष्ट्र के रायगढ़ पुलिस स्टेशन में दर्ज एक व्यक्ति का आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में गोस्वामी को बुधवार सुबह वर्ली स्थित उनके घर से गिरफ्तार किया गया। इस मामले को पहले ही बंद कर दिया गया था और अब इसे फिर से खोल दिया गया है।

–आईएएनएस

एमएनएस/एसजीके

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022