अरुण सिंह ने राज्यसभा के लिए नामांकन किया

Follow न्यूज्ड On  

लखनऊ, 2 दिसम्बर (आईएएनएस)| उत्तर प्रदेश में राज्यसभा की खाली हुई सीट के लिए भाजपा उम्मीदवार अरुण सिंह ने सोमवार को विधानसभा में अपना नामांकन किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह और दोनों उपमुख्यमंत्री मौजूद रहे। राज्यसभा की इस सीट के लिए मतदान 12 दिसंबर को होगा और शाम को परिणाम घोषित किया जाएगा। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह ने जिस सीट के लिए पार्टी प्रत्याशी के रूप में नामांकन किया, यह सपा की राज्यसभा सदस्य डॉ़ तजीन फातमा के इस्तीफे से रिक्त हुई है। तजीन फातमा समाजवादी पार्टी से सांसद मोहम्मद आजम खां की पत्नी हैं, जो उनकी छोड़ी हुई रामपुर सीट पर हुए उपचुनाव में विधायक चुनी गई हैं।
 

नामांकन से पहले अरुण सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके सरकारी आवास पर भेंट की। मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद उन्होंने कहा, “लंबे समय तक भाजपा के संगठन में मैंने काम किया है। पार्टी ने जो भी जिम्मेदारी दी है, उसको पूरी निष्ठा, ईमानदारी के साथ निभाया है। अब पार्टी ने मुझे राज्यसभा की जिम्मेदारी दी है। उस पर भी पूरी तरह से खरा उतरने की कोशिश करूंगा। जनता और आम लोगों के लिए भी अब काम करूंगा।”

राज्यसभा की इस सीट पर नामांकन का सोमवार अंतिम दिन है। तीन दिसंबर तक नामांकन पत्रों की जांच होगी, जबकि पांच दिसंबर को नाम वापस लेने की अंतिम तिथि है। किसी भी अन्य दल की ओर से किसी भी प्रत्याशी के मैदान में न उतरने के कारण भाजपा के अरुण सिंह का राज्यसभा में जाना तय है।

इस सीट के लिए मतदान की तिथि 12 दिसंबर है। सुबह नौ से शाम चार बजे तक मतदान होगा, जबकि पांच बजे से मतगणना होगी। इसका परिणाम भी 12 दिसंबर को घोषित किया जाएगा। इस खाली सीट पर निर्वाचन सम्पन्न कराने की अंतिम तिथि 16 दिसंबर है।

अरुण सिंह उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले के वैधा गांव के रहने वाले हैं। वह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवक रहे हैं। उन्होंने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत भारतीय जनता युवा मोर्चा से की थी। वर्तमान में वह भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव हैं।

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022