असांज के साथ कोई विशेष व्यवहार नहीं होने वाला : ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री

Follow न्यूज्ड On  

 कैनबरा, 12 अप्रैल (आईएएनएस)| ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन ने शुक्रवार को कहा कि विकिलीक्स के संस्थापक और आस्ट्रेलिया के नागरिक जुलियन असांज के साथ उनके गृहदेश द्वारा कोई ‘विशेष बर्ताव’ नहीं किया जाएगा।

 असांजे को गुरुवार को लंदन में गिरफ्तार किया गया था।

मॉरिसन ने शुक्रवार को ऑस्ट्रेलिया के राष्ट्रीय प्रसारक एबीसी न्यूज से कहा कि असांज के साथ वैसा ही बर्ताव किया जाएगा, जैसा सबके साथ किया जाता है।

असांज पर अमेरिका में गोपनीय जानकारियों को उजागर करने का आरोप है। उन्हें गुरुवार को लंदन के इक्वाडोर दूतावास से गिरफ्तार किया गया था। शरण पाने के बाद वह वहां करीब सात वर्षो से रह रहे थे।

मॉरिसन ने एबीसी से कहा, “जब ऑस्ट्रेलियाई विदेशों में यात्रा करते हैं और उन्हें कानून के साथ कुछ दिक्कत होती है, तो उन्हें उस देश की न्यायिक प्रक्रिया का सामना करना पड़ता है, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि उन्होंने किस तरह का अपराध किया है। इसी तरह से प्रणाली काम करती है।”

उन्होंने कहा, “असांज की भी उसी तरह से सहायता की जाएगी, जैसा किसी अन्य ऑस्ट्रेलियाई के साथ किया जाता है..उनके साथ कोई स्पेशल ट्रीटमेंट नहीं होने वाला है।”

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022