अश्वेत शख्स की पुलिस से पिटाई वाला वीडियो शर्मनाक, अस्वीकार्य : मैक्रों

Follow न्यूज्ड On  

पेरिस, 28 नवंबर (आईएएनएस)। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन ने कहा कि कई पुलिस अधिकारियों द्वारा एक अश्वेत संगीत निमार्ता की पिटाई का फुटेज देश के लिए अस्वीकार्य और शर्मनाक है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, शुक्रवार को एक फेसबुक पोस्ट में राष्ट्रपति ने लिखा, मिशेल जेकलर के पिटाई की हम सभी ने जो तस्वीरें देखी हैं, वे अस्वीकार्य हैं, वे हमारे लिए शर्मनाक हैं।

उन्होंने कहा, फ्रांस को कभी भी हिंसा या क्रूरता की अनुमति नहीं देनी चाहिए। फ्रांस को कभी भी नफरत या नस्लवाद को पनपने नहीं देना चाहिए।

पेरिस प्रॉसीक्यूटर के कार्यालय के अनुसार, वीडियो में पहचाने गए तीन पुलिस अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया गया है और आगे की जांच के लिए हिरासत में लिया गया है।

मैक्रों ने शुक्रवार को ट्वीट में कहा, कहा कि सभी प्रकार के भेदभाव के खिलाफ अधिक प्रभावी ढंग से लड़ने के लिए प्रस्तावों की भी आवश्यकता है।

उन्होंने कहा, जो लोग कानून लागू करते हैं, उन्हें कानून का सम्मान करना चाहिए। मैं यह कभी स्वीकार नहीं करूंगा कि कुछ हिंसात्मक आचरण उन पुरुषों और महिलाओं के व्यावसायिकता पर दाग लगाए जो हमारे दैनिक जीवन में हमारी रक्षा के लिए साहसपूर्वक काम करते हैं।

जेकलर ने गुरुवार को पत्रकारों को बताया कि वह फेस मास्क पहने बिना जा रहे थे, जो देश के कोविड-19 सुरक्षा उपायों के खिलाफ था, और पुलिस की कार दिखाई देने पर जुमार्ना से बचने के लिए अपने स्टूडियो में छिप गए।

पुलिस ने कथित रूप से उनका पीछा किया और उन पर हमला किया।

बीबीसी के मुताबिक, जेकलर ने कहा कि उन्हें पांच मिनट की पिटाई के दौरान नस्लीय दुर्व्यवहार का भी सामना करना पड़ा।

एक सिक्योरिटी कैमरे का वीडियो गुरुवार को ऑनलाइन समाचार साइट लूपपाइडर द्वारा पब्लिश किया गया था, जिसमें तीनों अधिकारी जेकलर के स्टूडियो में प्रवेश करने के बाद उन्हें बुरी तरह से पिटते नजर आ रहे हैं।

–आईएएनएस

वीएवी

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022