असम : दो लोगों को मारने वाले जंगली भैंसे को किया गया ढेर

Follow न्यूज्ड On  

गुवाहाटी, 15 जनवरी (आईएएनएस)। अरुणाचल प्रदेश की सीमा से लगे उत्तरी असम के बिश्वनाथ जिले में दो लोगों को मारने वाले भैंसे को आखिरकार सुरक्षाकर्मियों ने गोली मारकर ढेर कर दिया। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

भैंसे ने गुरुवार को बिश्वनाथ जिले में एक युवक को मार डाला था, जबकि भैंसे के हमले में एक अन्य व्यक्तिकी शुक्रवार को मौत हो गई। इसके अलावा जंगली जानवर ने उसी क्षेत्र में दो अन्य लोगों को घायल कर दिया।

वन और पुलिस अधिकारियों के अनुसार, काजीरंगा नेशनल पार्क के जंगली भैंसे ने 55 वर्षीय एक ग्रामीण सुकुर अली पर हमला किया और दो अन्य को घायल कर दिया।

एक वन अधिकारी ने कहा कि भैंस के हमले में घायल हुए एक और व्यक्ति की मौत की सूचना मिलने पर वन विभाग और पुलिस के कर्मी गांव पहुंचे।

वन अधिकारी ने मीडिया से कहा, शुरुआत में जंगली भैंसे को हमने काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान में धकेलने की कोशिश की, क्योंकि हमारी पहली प्राथमिकता हमेशा जंगली जानवरों की रक्षा करना है। लेकिन इसने हमारा पीछा किया और हमारे पास इसे आत्मरक्षा में गोली मारने के अलावा कोई विकल्प नहीं था।

दोनों घायल व्यक्तियों को बाद में एक अस्पताल में भेज दिया गया।

जंगली जानवर ने गुरुवार को 43 साल के जयंत दास की हत्या कर दी, जिससे बिश्वनाथ जिले में लोगों का गुस्सा भड़क गया।

गुरुवार को बिश्वनाथ वन्यजीव प्रभाग के केंद्रीय रेंज कार्यालय और वन विभाग की एक कार पर सैकड़ों की संख्या में आक्रोशित लोगों ने आगजनी की।

ग्रामीणों ने पीड़ित परिवारों के लिए 50 लाख रुपये के मुआवजे की मांग की है। गुस्साई भीड़ को शांत करने में पुलिस और वन अधिकारियों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।

–आईएएनएस

आरएचए/एएनएम

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022