Assam SEBA 10th result Toppers List: 10वीं का रिजल्ट घोषित, यहां देखें असम बोर्ड के टॉपर्स की लिस्ट

Follow न्यूज्ड On  

Assam SEBA 10th result Toppers List: बोर्ड ऑफ सकेंड्री एजुकेशन, असम (SEBA) ने आज सुबह 10वीं के नतीजों का ऐलान कर दिया है। बोर्ड ऑफ सेकंडरी एजुकेशन असम की 10वीं बोर्ड परीक्षा और AHM का रिजल्ट SEBA की ऑफिशियल वेबसाइट sebaonline.org पर जारी किया गया है।

इसके अलावा कई अन्य वेबसाइट पर भी रिजल्ट घोषित किया गया है। इस बार 10वीं का रिजल्ट का प्रतिशत 64.80% रहा। जबकि पिछले साल पास का प्रतिशत 60.23% रहा था। जो कि पिछली बार से करीब साढ़े 4 फीसदी ज्यादा है।

दर्रांग के पादुम पाखुड़ी हाई स्कूल के छात्र धृतराज बास्तव कलिता ने 600 में से 595 मार्क्स हासिल कर टॉप किया है। ये स्कोर पिछली बार की टॉपर मेघाश्री बोरा से भी 1 नंबर ज्यादा है। लड़कों का पास प्रतिशत 66.93 और लड़कियों का 62.91 रहा है।

इस वर्ष परीक्षा देने वाले 3,42,224 स्टूडेंट्स में से 48,278 स्टूडेंट्स फर्स्ट डिविजन से पास हुए हैं। वहीं 77,850 सेकेंड डिविजन और 95,829 थर्ड डिविजन से पास हुए हैं।

राज्य के शिक्षा मंत्री हिमन्त विश्व शर्मा ने रिजल्ट को लेकर आधिकारिक घोषणा करते हुए बताया 10वीं का रिजल्ट SEBA की ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है।

आपको बता दें कि 24 मार्च तक 10वीं की कॉपियों का मूल्यांकन कार्य 95 फीसदी तक पूरा कर लिया था, लेकिन उसके बाद लॉकडाउन घोषित होने से रिजल्ट में देरी हुई।

ये टॉपर्स लिस्ट

असम बोर्ड ने 10वीं का रिजल्ट जारी करने के साथ ही परीक्षा में टॉप करने वाले विद्यार्थियों की सूची भी जारी कर दी है। इस लिस्ट के मुताबिक धृतिराज बस्ताव कलीता ने 595 अंंकों के साथ टॉप किया है। धृतिराज दर्रांग जिले के रहने वाले हैं। धृतिराज के बाद दूसरा स्थान अलंगकृता गौतम बरुआ (594, डिब्रुगढ़) ने हासिल किया।

बोर्ड द्वारा जारी टॉपर्स लिस्ट इस प्रकार है

दर्रांग के धृतराज ने 595 मार्क्स के साथ टॉप रैंक हासिल की।

अलंगकृता गौतम बरुआ – 594 मार्क्स के साथ दूसरे स्थान पर रही।

देबिस्मा प्रिया बोरा, ज्योतिस्मन देव, चाकी जी बुल्टन, तीनों ही 591 मार्क्स के साथ संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रही।

नमश्या डेका व हियाश्री शर्मा, दोनों के 590 मार्क्स आए जिस वजह से दोनों ने संयुक्त रूप से चौथा स्थान हासिल किया।

मानस उत्तम, अंकुरज्योति, हिरक ज्योति, तीनों ने 589 मार्क्स के साथ पांचवा स्थान कब्जाया।

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022