ऑनलाइन लीक और कोविड के बावजूद सिनेमाघरों में रिलीज हुई मास्टर

Follow न्यूज्ड On  

मुंबई, 13 जनवरी (आईएएनएस)। तमिल सुपरस्टार थालापति विजय और विजय सेतुपति द्वारा अभिनीत बहुप्रतीक्षित फिल्म मास्टर महामारी और कई वेबसाइट पर लीक होने के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड बना सकती है, क्योंकि इस फिल्म के शुरुआती शो के लिए बुधवार सुबह से ही दोनों कलाकारों के प्रशंसकों की सिनेमाघरों में भीड़ लगनी शुरू हो गई है। कोविड-19 महामारी के बाद भी इसे बड़े पर्दे पर रिलीज किया गया है।

फिल्म प्रदर्शक विशेक चौहान ने बुधवार को शहर के सिनेमाघरों और यहां तक कि मुंबई के बाहर के भी फोटो और वीडियो ट्वीट किए। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा, मास्टर का सुबह 7 बजे का शो, यह दुनिया के कई हिस्सों में भी लगा है। महामारी के बाद भी यह शो हाउसफुल गए हैं। मास्टर एक ब्लॉकबस्टर है और थालापति विजय एक लीडर हैं।

फिल्म के बड़े बॉक्स ऑफिस कलेक्शन करने की घोषणा करते हुए ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्वीट किया, यह मास्टर फिल्म की शानदार शुरुआत है। यह साबित करता है कि दर्शकों को वही देखने के लिए दें जो वे देखना चाहते हैं और फिर वे आपको कभी निराश नहीं करेंगे। बड़े पर्दे पर एक अच्छे मनोरंजन को देखने का आकर्षण कभी कम नहीं होगा।

इस बीच दक्षिण की अभिनेत्री कीर्ति सुरेश ने सोशल मीडिया पर कहा कि वह मास्टर को देखने के लिए एक साल बाद थियेटर में वापस आई हैं।

अभिनेत्री ने आज सुबह ट्वीट किया, बता नहीं सकती कि एक साल इंतजार करने के बाद थिएटर में वापस आकर कैसा लग रहा है। यह मास्टर के लिए है। कीर्ति ने खचाखच भरे सिनेमा हॉल में बड़े पर्दे पर मास्टर फिल्म को दिखाते हुए तस्वीर भी साझा की।

लोकेश कनगराज द्वारा निर्देशित मास्टर में मालविका मोहनन, अर्जुन दास, एंड्रिया जेरेमिया और शांतनु भाग्यराज भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। निर्माताओं ने 14 जनवरी को हिंदी में डब करके फिल्म को उत्तर भारत के सिनेमाघरों में रिलीज करने की योजना भी बनाई है।

–आईएएनएस

एसडीजे/एसजीके

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022