औरंगाबाद का नाम बदलने पर गिर सकती है उद्धव सरकार : आठवले

Follow न्यूज्ड On  

मुंबई, 3 जनवरी (आईएएनएस)। महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे सरकार की ओर से औरंगाबाद का नाम बदलकर संभाजीनगर करने की तैयारी पर मचे घमासान के बीच केंद्रीय राज्यमंत्री रामदास आठवले ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि औरंगाबाद का नाम बदलने पर महाराष्ट्र की शिवसेना, कांग्रेस और राकांपा गठबंधन की सरकार गिर सकती है।

महाराष्ट्र के शहर औरंगाबाद का नाम बादल कर संभाजीनगर करने की शिवसेना की कोशिशों का कांग्रेस ने भी विरोध किया है। रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (ए) के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामदास आठवले ने कहा कि राज्य में जल्द ही भाजपा के साथ उनकी पार्टी की सरकार बनेगी।

आठवले ने रविवार को एक प्रेस कांफ्रेंस में उद्धव ठाकरे सरकार को औरंगाबाद का नाम बदलने के विवाद में न पड़ने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि औरंगाबाद का नाम बदलने की कोशिशों का उनकी पार्टी विरोध करती है।

आठवले ने उम्मीद जताई कि राज्य में जल्द ही भाजपा-आरपीआई की सरकार बनेगी। उन्होंने भविष्यवाणी करते हुए कहा कि 2022 में होने वाले बीएमसी चुनाव में भाजपा और आरपीआई गठबंधन की जीत होगी। मेयर भाजपा से बनेगा।

–आईएएनएस

एनएनएम/एसजीके

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022