रवि किशन ने लोकसभा में गाया भोजपुरी गाना, तो अध्यक्ष बोले- सिर्फ अपनी बात रखिए

Follow न्यूज्ड On  

पहली बार उत्तर प्रदेश की गोरखपुर लोकसभा सीट से चुनाव जीतकर संसद पहुंचे भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन को लेकर आज एक अजीब स्थिति बन गई। सोमवार को लोकसभा सदन में शून्यकाल के दौरान रवि किशन ने भोजपुरी में एक गीत गाना शुरू किया तो लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने उन्हें टोक दिया।

क्या है पूरा मामला?

आपको बता दें कि रवि किशन लोकसभा में भोजपुरी भाषा को आठवीं अनुसूची में शामिल करने की बात कर रहे थे। रवि किशन ने अपनी बात एक भोजपुरी गाना गाते हुए शुरू की। जैसे ही उन्होंने भोजपुरी गीत गाना शुरू किया, वैसे ही लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने उन्हें टोक दिया। ओम बिरला ने रवि किशन से कहा कि आप सिर्फ अपनी बात रखिए।

हालांकि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की बात सुनकर रवि किशन ने गीत गाना बंद कर दिया। फिर रवि किशन ने कहा कि लोकसभा चुनाव के प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार की एक सभा में भोजपुरी में जनता का अभिवादन किया तो लोगों को लगा अब भोजपुरी को आठवीं अनुसूची में शामिल कर लिया जाएगा। ऐसे में मेरा सिर्फ इतना कहना है कि भोजपुरी को आठवीं अनुसूची में शामिल किया जाए।

भोजपुरी को संविधान की आठवी अनुसूची में शामिल करने की मांग की। रवि किशन ने कहा कि देश में करीब 25 करोड़ लोग भोजपुरी बोलते और समझते हैं। मॉरीशस में इसे दूसरी राष्ट्रभाषा का दर्जा मिला हुआ है। कई कैरेबियाई देशों में भोजपुरी बोली जाती है।

This post was last modified on July 1, 2019 6:04 PM

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022