अयोध्या फैसले के बाद पहली बार गृहमंत्री अमित शाह लखनऊ में

Follow न्यूज्ड On  

लखनऊ, 29 नवम्बर (आईएएनएस)| सर्वोच्च न्यायालय से अयोध्या मामले में आए फैसले के बाद पहली बार भाजपा अध्यक्ष और गृहमंत्री अमित शाह शुक्रवार को राजधानी लखनऊ आ रहे हैं। यहां पर वह पुलिस साइंस कांग्रेस में भाग लेंगे। सूत्रों के अनुसार, शाह शाम को यहां अमौसी हवाईअड्डे पर पहुंचेंगे, जहां भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित पार्टी के अन्य कई पदाधिकारी और प्रदेश सरकार के मंत्री उनका स्वागत करेंगे।

सूत्रों ने कहा कि शाह हवाईअड्डे से सीधे कार्यक्रम में शामिल होने जाएंगे और वहां से वापस हवाईअड्डे जाएंगे और दिल्ली लौट जाएंगे। अभी तक उनका पार्टी मुख्यालय जाने या किसी और बैठक में हिस्सा लेने का कार्यक्रम नहीं है।

सूत्रों ने बताया कि अयोध्या फैसले के बाद बदली परिस्थितियों पर शाह मुख्यमंत्री और अन्य पदाधिकारियों से चर्चा कर सकते हैं। लोगों की यह भी जिज्ञासा है कि शाह राममंदिर के बारे में कुछ बोल सकते हैं।

उल्लेखनीय है कि ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड की लखनऊ में पिछले दिनों हुई बैठक में सर्वोच्च न्यायालय के फैसले पर पुनर्विचार याचिका दायर करने की घोषणा की जा चुकी है। अयोध्या मुद्दे पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख लोगों से मुख्यमंत्री की बातचीत भी हुई है। लखनऊ इस समय अयोध्या मामले पर सरगर्मियों का केंद्र बना हुआ है। इन सब मुद्दों को लेकर शाह एक बार मुख्यमंत्री या अन्य लोगों से फीडबैक ले सकते हैं।

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022