अयोध्या मामले में फैसले के पहले लालू ने कहा, ‘ये गांधी का देश है’

Follow न्यूज्ड On  

पटना, 9 नवंबर (आईएएनएस)| अयोध्या में रामजन्म भूमि-बाबरी मस्जिद विवाद को लेकर शनिवार को सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने से पहले राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि ये गांधी का देश है, यहां एकता का परिवेश है।

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से शनिवार को ट्वीट किया गया, “मानवता और संविधान भी हमारा धर्म है। हमें एकता, भाईचारे और प्रेम के साथ अपना हर धर्म निभाना है। जो भी फैसला हो उसका आदर करते हुए हर हिंदुस्तानी का फैसला शांति, एकता व अहिंसा के मार्ग पर चलने का ही होगा। आओ मिलकर दुनिया को दिखा दें ‘ये गांधी का देश है, यहां एकता का परिवेश है।”‘

उल्लेखनीय है कि लालू प्रसाद चारा घोटाले के मामलों में सजा पाने के बाद रांची की एक जेल में बंद हैं। स्वास्थ्य कारणों से वे फिलहाल रांची की एक अस्पताल में भर्ती हैं।

इधर, बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने भी अयोध्या के फैसले पर लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।

उन्होंने ट्वीट कर लिखा, “मैं सभी बिहारवासियों से कर जोड़ प्रार्थना करता हूं कि सर्वोच्च न्यायालय का जो भी फैसला आए हम उसे स्वीकार करें और किसी भी कीमत पर सामाजिक सौहार्द को बिखरने ना दें।”

उन्होंने आगे लिखा, “मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारे में विद्यमान ईश्वर भी अपने श्रद्घालुओं के बीच फासला नहीं देखना चाहेंगे।”

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022