बाबा का ढाबा वीडियो : लोगों ने गौरव वासन के संपादित बैंक स्टेटमेंट पर सवाल उठाए

Follow न्यूज्ड On  

नई दिल्ली, 31 अक्टूबर (आईएएनएस) यूट्यूब ब्लॉगर गौरव वासन, जिन्होंने दिल्ली के मालवीय नगर में एक ढाबा चला रहे एक बुजुर्ग दंपति के बाबा का ढाबा वीडियो पोस्ट किया था, उन्होंने लोगों द्वारा ऑनलाइन घोटाले का आरोप लगाने के बाद अपना बैंक स्टेटमेंट साझा किया। हालांकि, नेटिजन्स को अभी उन पर भरोसा नहीं है।

गौरव ने अपने बैंक स्टेटमेंट को साझा करने के लिए फेसबुक पर अपने आधिकारिक पेज स्वाद पर पोस्ट किया।

उन्होंने लिखा, बैंक द्वारा सत्यापित ट्रांसपरेंसी लिंक। जिस किसी ने भी दान दिया है वह जाकर पुन: सत्यापन कर सकता है। समर्थन के लिए धन्यवाद।

हालांकि, नेटिजन्स उनके इरादों पर शक कर रहे हैं।

एक ने कमेंट किया, मैंने उनका वीडियो देखा जहां वह 20 लाख से अधिक दान देने का दावा कर रहा था और अब वह दो लाख दान करने की बात कर रहा है। कुछ गड़बड़ है।

अन्य यूजर ने कमेंट किया, कॉलम में गड़बड़ी है। वहीं अन्य ने यूजर ने इसे अनप्रोफेशनल बैंक स्टेटमेंट कहा, जिसे बहुत संपादित किया गया।

गौरतलब है कि अक्टूबर की शुरु आत में गौरव ने मालवीय नगर के एक बुजुर्ग दंपति का एक वीडियो पोस्ट किया था। वे महामारी के कारण अपने ढाबे पर व्यापार करने में सक्षम नहीं होने के लिए आंसू बहाते नजर आए थे।

वीडियो वायरल हुआ और रवीना टंडन और निमरत कौर जैसे कलाकारों ने लोगों से इस जोड़े की मदद करने का आग्रह किया।

–आईएएनएस

एमएनएस/एसजीके

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022