बाबरी विध्वंस फैसला भाजपा को दे सकता है सियासी बढ़त

Follow न्यूज्ड On  

लखनऊ , 30 सितम्बर (आईएएनएस)। अयोध्या के ढांचा विध्वंस पर विशेष न्यायालय का फैसला भाजपा को सियासी बढ़त देने के संकेत दे रहा है। इससे पहले राम मंदिर के आए फैसले और अब बाबरी विध्वंस में सभी बड़े नेताओं को बरी होना, आने वाले बिहार चुनाव और एमपी, यूपी में उपचुनाव में भाजपा के लिए काफी मुफीद हो सकते हैं। यह निर्णय विपक्ष के लिए बड़ी चुनौती भी खड़ी कर सकते हैं।

फैसले के बाद भाजपा की जिस तरह से प्रतिक्रिया आयी और उधर कुछ मुस्लिम नेताओं ने फैसले के खिलाफ अपील की बात कही है। इससे साफ नजर आ रहा है कि यह मुद्दा आगे गरमाने वाला है। इसे लेकर मुख्यमंत्री योगी और प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने कांग्रेस को कटघरे में खड़ा किया है।

राजनीतिक पंडितों की मानें तो यह आने वाले चुनावों में निश्चित तौर पर मुद्दा बनेगा। भाजपा के स्टार प्रचारक इस मुद्दे को लपकने में जरा भी देरी नहीं करेंगे। विरोधी दलों के लिए थोड़ी मुश्किल बढ़ेगी। क्योंकि उनके लिए अदालत से आए इस फैसले पर संघ परिवार और भाजपा को घेरने में दिक्कत हो सकती है। लेकिन मुस्लिम पक्ष से उठ रही विरोधी आवाज उन्हें जरूर संतत में डाल सकती है। इस मुद्दे को लेकर सियासत गरमाने और आरोप-प्रत्यारोप के दौर को नकारा नहीं जा सकता है। लिहाजा धुव्रीकरण की राजनीति को हवा देने में यह सफ ल हो सकते हैं। विपक्ष को राम मंदिर निर्माण और बाबरी विध्वंस पर आए निर्णय से चुनौती भी मिलती दिख रही है।

वरिष्ठ राजनीतिक विश्लेषक पी.एन. द्विवेदी कहते हैं कि राम मंदिर और ढांचा विध्वंस के फैसले अदालत से भले आए हों, लेकिन इसका भाजपा सियासी लाभ लेने का पूरा प्रयास करेगी। क्योंकि उसके लिए यह मुद्दे पूरी राजनीति की धुरी रहे हैं। वैसे भी राम मंदिर निर्माण के आए निर्णय के बाद मुख्यमंत्री ने जिस प्रकार से अयोध्या पर फोकस किया है। इससे इस बात का अहम संकेत मिलता दिख रहा है।

फैसले के बाद जिस तरह से भाजपा ने विपक्षी दल खासकर कांग्रेस पर जिस प्रकार से निशाना साधा है। उससे यह साफ दिख रहा है कि बिहार के साथ यूपी और मध्यप्रदेश के उपचुनाव में इसकी गूंज जरूर सुनाई देगी। उत्तर प्रदेश में भले ही सात सीटों पर चुनाव हो रहे हों। लेकिन मध्यप्रदेश और बिहार तक इसकी झलक देखने को मिल सकती है।

उन्होंने बताया कि 11 माह के भीतर देश की सियासत के दो अहम निर्णय कोर्ट से आए हैं। इन्हें लेकर विपक्ष हमेशा भाजपा पर हावी रहा है। निश्चित तौर से यह निर्णय भाजपा को राजनीतिक रूप में बढ़त दिलाएगा। मुख्यमंत्री योगी द्वारा अयोध्या, मथुरा, काशी में कराए जा रहे विकास कायरें के दम पर आगे और भी सियासी दांव पेंच देखने को मिलेंगे।

–आईएएनएस

वीकेटी-एसकेपी

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022