बाबरी विध्वंस मामले में कल्याण सिंह को मिली जमानत

Follow न्यूज्ड On  

लखनऊ, 27 सितंबर (आईएएनएस)| बाबरी मस्जिद विध्वंस मामले में उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता कल्याण सिंह शुक्रवार को लखनऊ की विशेष अदालत में पेश हुए। अदालत ने कल्याण सिंह को 2 लाख रुपये के निजी मुचलके पर जमानत दे दी। हालांकि इस मामले में उनके खिलाफ कई धाराओं में आरोप भी तय हो गए हैं। इससे पहले, अदालत ने कल्याण सिंह के खिलाफ आरोप तय कर दिया था। उनके खिलाफ धारा 153ए, 153बी व 295 के तहत नियम विरुद्ध इकट्ठा होने, धार्मिक भावनाओं को भड़काने और आपराधिक साजिश रचने का आरोप तय किया गया। अब अयोध्या मामले की सुनवाई कर रहे सीबीआई के विशेष न्यायाधीश की अदालत में कल्याण सिंह पर मुकदमा चलेगा। इसी मामले में इस समय गवाहों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।

अयोध्या में 6 दिसंबर, 1992 को जब बाबरी मस्जिद का ढांचा गिराया गया था, तब कल्याण सिंह ही प्रदेश के मुख्यमंत्री थे। दरअसल, सीबीआई की याचिका पर 19 अप्रैल, 2017 को सर्वोच्च न्यायालय ने भाजपा नेता लालकृण आडवाणी, डॉ़ मुरली मनोहर जोशी, उमा भारती, कल्याण सिंह सहित 21 नेताओं पर ढांचा गिराने के आपराधिक षड्यंत्र में शामिल होने का मुकदमा चलाने की अनुमति दी थी।

आरोपियों में जीवित बचे अन्य लोग अदालत में हाजिर होकर अभी जमानत पर हैं। कल्याण सिंह हाल के वर्षो में राजस्थान के राज्यपाल थे। इसलिए संवैधानिक पद पर होने के कारण अदालत ने उन पर बाद में आरोप तय किए जाने की बात कही थी।

कल्याण सिंह के राजस्थान के राज्यपाल पद से हटने के बाद अदालत ने सीबीआई से दस्तावेजी प्रमाण मांगे थे। सीबीआई की तरफ से अभी तक दस्तावेज पेश नहीं किया गया है, इसके बावजूद अदालत ने उन पर मुकदमा चलाने का आदेश दिया है। इससे पहले, कल्याण सिंह ने कहा था कि वह सीबीआई कोर्ट में पेश होकर अपना पक्ष रखने के लिए तैयार हैं।

गौरतलब है कि 6 दिसंबर 1992 को जब अयोध्या में बाबरी मस्जिद को गिराया गया था, उस समय कल्याण सिंह उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री थे। कल्याण सिंह पर आरोप था कि उन्होंने वादा किया था कि वह बाबरी मस्जिद के ढांचे को नुकसान नहीं होने देंगे, लेकिन कारसेवकों ने इसके बावजूद मस्जिद को गिरा दिया था। इस घटना के बाद कल्याण सिंह ने इस्तीफा दे दिया था।

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022