आंध्र प्रदेश: बाढ़ के कारण चंद्रबाबू नायडू को घर खाली करने का नोटिस

Follow न्यूज्ड On  

अमरावती | आंध्र प्रदेश के अधिकारियों ने बाढ़ की भयावह स्थिति के मद्देनजर शनिवार को पूर्व मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू को कृष्णा नदी के तट पर स्थित घर को खाली करने के लिए नोटिस दिया। कृष्णा नदी के बढ़ते पानी के कारण इसके किनारे के घरों में पानी घुसने की आशंका के साथ है। राजस्व अधिकारियों ने निवासियों को सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए कहा है। अधिकारियों ने कहा कि जानमाल के नुकसान को रोकने के लिए 32 घरों को नोटिस दिए गए।

तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के प्रमुख व आंध्र विधानसभा में विपक्ष के नेता चंद्रबाबू नायडू और उनके परिवार के सदस्य कुछ दिन पहले घर से चले गए थे। चूंकि नायडू के घर पर कोई भी नहीं था, इसलिए उन्दावल्ली ग्राम राजस्व अधिकारी (वीआरओ) ने इसके प्रवेश द्वार पर नोटिस चिपका दिया।

हालांकि, सत्तारूढ़ वाईएसआर कांग्रेस पार्टी (YSRCP) के नेताओं का आरोप है कि नायडू “बाढ़ शुरू होने के बाद से हैदराबाद भाग गए हैं।”

इससे पहले शुक्रवार को, नायडू ने घर के ऊपर ड्रोन के मंडराते देखे जाने के बाद आरोप लगाया कि उनके खिलाफ साजिश रची जा रही है। तेदेपा कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन कर दावा किया कि ड्रोन उनके पार्टी प्रमुख के घर की तस्वीरें ले रहा था।

जल संसाधन मंत्री पी. अनिल कुमार ने हालांकि स्पष्ट किया कि जल संसाधन विभाग द्वारा बढ़े जल स्तर का दृश्य लेने और बाढ़ की स्थिति की निगरानी के लिए ड्रोन तैनात किया गया था।

This post was last modified on August 17, 2019 5:43 PM

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022