बाघों की आबादी बढ़ना संयुक्त राष्ट्र के लक्ष्यों को पूरा करने के लिए ‘अच्छा संकेत’

Follow न्यूज्ड On  

संयुक्त राष्ट्र, 31 जुलाई (आईएएनएस)| भारत में 2006 से 2019 के बीच बाघों की आबादी के दोगुने होने का संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस द्वारा ‘अच्छे संकेत’ के रूप में स्वागत किया गया है, उनके उप प्रवक्ता फरहान हक ने यह जानकरी दी।

हक ने मंगलवार को पत्रकारों से कहा, “हमारे पास एक सतत विकास लक्ष्य है जो जैव विविधता और विशेष रूप से लुप्तप्राय सहित सभी प्रजातियों के संरक्षण को प्रोत्साहित करता है। इसलिए, अगर लुप्तप्राय प्रजातियां वास्तव में, संरक्षित की जा रही हैं तो यह हमेशा एक अच्छा संकेत है।”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को घोषणा की थी कि देश में बाघों की आबादी 2,967 तक पहुंच गई है।

उन्होंने जोर देकर कहा था कि भारत ने 2022 से पहले लुप्तप्राय जानवरों की आबादी को दोगुना करने के 2010 में निर्धारित किए गए लक्ष्य को चार साल पहले ही हासिल कर लिया है।

उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि विकास और पर्यावरण के बीच एक स्वस्थ संतुलन बनाना संभव है। हमारी नीतियों में, हमारे अर्थशास्त्र में, हमें संरक्षण से संबंधित बातचीत को बदलना होगा।”

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022