‘बाहुबली’ में खामी का पता समय पर लगाने के लिए इसरो की तारीफ

Follow न्यूज्ड On  

 नई दिल्ली, 15 जुलाई (आईएएनएस)| रॉकेट ‘बाहुबली’ में तकनीकी खामी का पता सोमवार तड़के प्रक्षेपण से एक घंटा पहले लगने से भारत ने चंद्रयान-2 की लांचिंग को कुछ समय के लिए भले ही टाल दिया गया है, लेकिन सोशल मीडिया पर लोगों ने इसरो की प्रशंसा करते हुए कहा है कि ‘कभी नहीं’ से बेहतर ‘कुछ समय का विलंब’ होता है।

 लांचिंग व्हिकल में तकनीकी खामी पाए जाने पर भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर भेजे जा रहे चंद्रयान-2 का प्रक्षेपण रोक दिया। संशोधित तिथि की घोषणा बाद में की जाएगी।

एक यूजर ने ट्विटर पर लिखा, “खामी का समय पर पता चलने से खुश हूं.. यह सब धरती पर ठीक हो सकता है.. प्रक्षेपण के बाद यह संभव नहीं है.. उम्मीद है कि संशोधित प्रक्षेपण तिथि की घोषणा जल्द होगी. इंतजार है।”

एक अन्य यूजर ने लिखा, “दुर्घटना से पहले सुरक्षा और बचाव जरूरी है।”

कुल 978 करोड़ रुपये लागत वाले चंद्रयान-2 का उद्देश्य भारत को चंद्रमा की सतह पर उतरने और उस पर चलने वाले देशों में शामिल करना है।

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022