बाल-बाल बची हैदराबाद की यह महिला

Follow न्यूज्ड On  

हैदराबाद, 15 अक्टूबर (आईएएनएस)। पुराने हैदराबाद शहर के प्रसिद्ध अकन्ना मदन्ना मंदिर का जर्जर ढांचा ढहने से उसकी चपेट में आने से एक महिला बाल-बाल बच गई।

सीसीटीवी पर महिला के बचने की घटना कैद हो गई और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

पुलिस के अनुसार, इस घटना में किसी की मौत नहीं हुई, न ही कोई घायल हुआ है।

बुधवार शाम को रिकॉर्ड हुए इस वीडियो में एक बुर्का पहने महिला को मंदिर के सामने से हड़बड़ी में निकलते हुए देखा जा सकता है। जैसे ही वह पुराने ढांचे से गुजरी, वह अचानक ढह गया। वह तेजी से आगे बढ़ी और सिर्फ एक सेकंड से वह बच गई।

वहीं विपरीत दिशा से एक दोपहिया वाहन पर आ रहा शख्स बचकर निकल गया। मलबा जैसे ही सड़क पर गिरा, पूरे क्षेत्र में धूल के गुब्बार छा गए।

सड़क पर यातायात कम होने के कारण एक बड़ी त्रासदी टल गई। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि हालांकि यह एक व्यस्त सड़क है, लेकिन खराब मौसम होने के कारण कम ही वाहन थे।

मंगलवार रात को हुई भारी बारिश ने हैदराबाद और आसपास के इलाकों में भीषण बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न कर दी है, जिससे 19 लोगों की जान चली गई। इनमें से नौ बंदलागुड़ा में एक घर के ढहने से मारे गए थे।

पुराने शहर में तीन दिनों में घर गिरने की यह दूसरी घटना थी। इससे पहले रविवार को हुसैनी आलम में एक पुराने घर के गिरने से दो लोगों की मौत हो गई।

घटनाओं पर गंभीरता से ध्यान देते हुए, नगरपालिका प्रशासन और शहरी विकास मंत्री के टी रामाराव ने ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम (जीएचएमसी) के अधिकारियों को जर्जर इमारतों की पहचान करने और उन्हें खाली करने के लिए कहा है।

उन्होंने अधिकारियों से ऐसी इमारतों को खाली कराने के लिए कहा, साथ ही यह भी कहा कि यदि आवश्यक हो, तो बल का उपयोग करें।

उनके निर्देश के बाद, अधिकारियों ने बुधवार को 14 जीर्ण-शीर्ण इमारतों को खाली करा दिया।

जीएचएमसी ने शहर भर में 286 जर्जर इमारतों की पहचान की है और निवासियों को उन्हें खाली करने के लिए नोटिस दिए हैं।

–आईएएनएस

एमएनएस/एसजीके

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022