बांके बिहारी में मत्था टेक प्रियंका किसान आंदोलन को देंगी धार

Follow न्यूज्ड On  

मथुरा, 23 फरवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की कांग्रेस प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा इन दिनों बेहद धार्मिक रूप में नजर आ रही हैं। पहले सहारनपुर में मां शाकुंभी के दर्शन फिर संगम में डुबकी लगाने के बाद अब आज (मंगलवार) वह मथुरा के ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में पूजा-पाठ करेंगी। इसके बाद वह पालीखेड़ा में किसान पंचायत को संबोधित करने के बाद मंदिर में देहरी पूजन करेंगी। धार्मिक अनुष्ठान के माध्यम से वह अपनी पार्टी मजबूत करने में लगी हैं। किसान आंदोलन को और धार दे रही हैं।

महापंचायत को सफल बनाने के लिए कांग्रेस के केंद्रीय और प्रदेश पदाधिकारियों की टीम पहले ही मथुरा में आ चुकी है। कई बड़े नेता कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव के साथ भी आएंगे।

कांग्रेसी की ओर से मिली जानकारी के अनुसार प्रियंका गांधी के वृंदावन जाने, ठाकुर बांके बिहारी के दर्शन करने, साधु-संतों का आशीर्वाद, यमुना पूजन कर कुंभ स्नान सहित अन्य धार्मिक कार्यक्रमों का समय अचानक बदल गया है। किसान महापंचायत की भीड़ कहीं वृंदावन की तरफ न जाए, इसके लिए कांग्रेस महासचिव पहले पालीखेड़ा की किसान महापंचायत के बाद वृंदावन पहुंचेंगी।

राष्ट्रीय सचिव रोहित चौधरी ने बताया कि प्रियंका गांधी किसान महापंचायत के बाद वृंदावन जाएंगी। माना जा रहा है कि वृंदावन भ्रमण के दौरान प्रियंका गांधी यमुना में स्नान कर संतों से मुलाकात करेंगी।

नए कृषि कानूनों के विरोध में चल रहे किसान आंदोलन को कांग्रेस समर्थन कर रही है। इसी कड़ी में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी मंगलवार को मथुरा के पालीखेड़ा मैदान में किसान महापंचायत को संबोधित करेंगी।

–आईएएनएस

विकेटी-एसकेपी

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022