बैडमिंटन : कोरिया ओपन के सेमीफाइनल में मोमोटा से भिड़ेंगे कश्यप (लीड-1)

Follow न्यूज्ड On  

इंचियोन (दक्षिण कोरिया), 27 सितम्बर (आईएएनएस)| भारत के स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप ने यहां जारी कोरिया ओपन सुपर 500 टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जगह बना ली है जहां उनका सामना वर्ल्ड नंबर-1 जापान के कोंटो मोमोटा से होगा। कश्यप ने शुक्रवार को यहां पुरुष एकल वर्ग के क्वार्टर फाइनल में दमदार प्रदर्शन करते हुए डेनमार्क के जान ओ जोर्गेन्शन को सीधे गेमों में 24-22, 21-8 से पराजित किया।

इससे पहले, कश्यप ने छह बार डेनमार्क के खिलाड़ी का सामना किया था जिसमें उन्हें केवल दो जीत मिली थी और चार बार उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।

इस बार जोर्गेन्शन को मात देने के लिए कश्यप ने केवल 37 मिनट का समय लिया। पहले गेम में दोनों खिलाड़ियों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली।

शुरुआत से ही दोनों खिलाड़ियों ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने का प्रयास किया। मैच के अंतिम क्षणों में रोमांच अपने चरम पर पहुंच गया। एक समय दोनों खिलाड़ी 20-20 से बराबर थे। इसके बाद, जोर्गेन्शन ने 22-21 से बढ़त बना ली।

कश्यप ने वापसी करते हुए स्कोर 22-22 कर दिया। भारतीय खिलाड़ी ने दमदार खेल दिखाया और गेम को 24-22 से अपने नाम कर लिया।

दूसरे गेम में कश्यप ने डेनमार्क के खिलाड़ी को कोई मौका नहीं दिया। ब्रेक तक वह 11-5 से आगे रहे और फिर मुकाबले को अपने नाम कर लिया।

सेमीफाइनल में वह मोमोटा से भिड़ेंगे। मोमोटा ने हाल में हुए विश्व चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक जीता था।

कश्यप टूर्नामेंट में बाकी एकमात्र भारतीय खिलाड़ी हैं। महिला एकल वर्ग में पी.वी सिंधु, सायना नेहवाल और पुरुष एकल वर्ग में बी साई प्रणीत पहले दौर का मुकाबला हारकर पहले ही टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं।

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022