बैडमिंटन : सायना, श्रीकांत मलेशिया मास्टर्स के क्वार्टर फाइनल में, कश्यप बाहर

Follow न्यूज्ड On  

कुआलालम्पुर, 17 जनवरी (आईएएनएस)| लंदन ओलम्पिक में कांस्य पदक जीत चुकीं भारत की अग्रणी महिला बैडमिंटन खिलाड़ी सायना नेहवाल और भारत के अग्रणी पुरुष एकल खिलाड़ी किदाम्बी श्रीकांत गुरुवार को यहां जारी मलेशिया मास्टर्स टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए हैं लेकिन सायना के पति पारूपल्ली कश्यप को बाहर का रास्ता देखना पड़ा है। सायना ने 39 मिनट तक चले प्री-क्वार्टर फाइनल मुकाबले में हांगकांग की पुई यिन यिप को 21-14, 21-16 से हराया। सायना अब जापान की नोजोमी ओकुहारा से भिड़ेंगी।

दूसरी ओर, श्रीकांत ने 65 मिनट तक चले मुकाबले में विंग की विंसेंट को 23-21, 8-21, 21-18 से हराया।

अब श्रीकांत का सामना चौथे सीड दक्षिण कोरिया के सोन वान हो से होगा।

राष्ट्रमंडल खेल चैम्पियन कश्यप को इंडोनेशिया के एंथोनी सिनिसुका गिंटिंग ने 21-17, 25-23 से हराया।

महिला युगल में भी भारत को हार मिली। अश्विनी पोनप्पा और एन सिक्की रेड्डी की जोड़ी को इंडोनेशिया की नी केतुत महादेवी और रिज्की प्रादिप्ता के हाथों 18-21, 17-21 से हार मिली।

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022