बैडमिंटन : थाईलैंड ओपन में विजयी रास्ते पर लौटना चाहेंगी सिंधु

Follow न्यूज्ड On  

बैंकॉक, 29 जुलाई (आईएएनएस)| बीते सात महीनों से खिताब की तलाश कर रहीं भारत की स्टार महिला बैडमिंटन खिलाड़ी पी.वी. सिंधु मंगलवार से शुरू हो रहे थाइलैंड ओपन में खिताबी सूखे को खत्म करने की कोशिश में होंगी। सिंधु को हाल ही में इंडोनेशिया ओपन और जापान ओपन के फाइनल में एक ही खिलाड़ी जापान की आकाने यामागुची से हार मिली थी।

थाईलैंड ओपन में सिंधु पहले दौर के मुकाबले में चीन की हान युए से भिड़ेंगी जिनको सिंधु ने जापान ओपन के पहले दौर में आसानी से मात दी थी।

सिंधु के अलावा सायना नेहवाल से भी भारत की उम्मीदें होंगी। लंदन ओलम्पिक की कांस्य पदक विजेता को चोट के कारण इंडोनेशिया ओपन और जापान ओपन से नाम वापस लेना पड़ा था।

पुरुष एकल वर्ग में शुभांकर डे को जापान के केंटो मोमोटा जैसा कड़ा प्रतिद्वंद्वी मिला है जबकि साइ प्रणीत का सामना मेजबान देश के ही केंटाफोन वांगचारोनएन से होगा।

पुरुष वर्ग में भारत के स्टार किदाम्बी श्रीकांत क्वालीफायर जीतकर आने वाले खिलाड़ी से भिड़ेंगे। एच. एस. प्रणॉय का सामना हांग कांग के वोंग विंग कि विंसेंट से होगा।

समीर वर्मा को दूसरे दौर में जाने के लिए मलेशिया के ली जी जिया की बाधा को पार करना होगा। पारुपल्ली कश्यप का सामना फ्रांस के ब्राइस लेवेरेडेज से होगा।

पुरुष युगल वर्ग में सात्विकसाइराज रैंकीरेड्ड़ी और चिराग शेट्टी की जोड़ी हमवनत मनु अत्री तथा बी. सुमिथ रेड्डी की जोड़ी से मुकाबला करेगी।

महिला युगल वर्ग में अश्विनी पोनप्पा और एन. सिक्की रेड्डी का सामना चीन की ली वेन मेई और झेंग यु की जोड़ी से होगा।

मिश्रित युगल वर्ग में प्रणव जैरी चोपड़ा और एन. सिक्की रेड्डी की जोड़ी जापान के कोहेई गोंडो तथा अयाने कुरिहारा से भिड़ेगी। पोनप्पा और रैंकिरड्डी की जोड़ी मलेशिया की चांग पेंग सून और गोह लियू यिंग की जोड़ी के सामने उतरेगी।

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022