Bankipur Vidhan Sabha Seat: बांकीपुर विधानसभा सीट पर पिछले दो बार से भारतीय जनता पार्टी ने बाजी अपने नाम की है। ऐसे में एक बार फिर से बीजेपी की निगाहें जीत की हैट्रिक लगाने पर हैं। फिलहाल यहां से भारतीय जनता पार्टी के नितिन नवीन विधायक हैं जो अक्सर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं।
पटना लोकसभा क्षेत्र की बांकीपुर विधानसभा सीट पर अब तक दो ही बार चुनाव हुए हैं और दोनों बार भारतीय जनता पार्टी ने यहां जीत दर्ज की है। बीजेपी ने दोनों चुनाव में राजद और कांग्रेस को शिकस्त दी है, ऐसे में अबकी बार फिर से बीजेपी इस सीट पर जीत का परचम लहराने की भरपूर कोशिश करेगी।
बांकीपुर में वैश्य और कायस्थ समाज का खासा दबदबा है। मौजूदा विधायक नितिन नवीन भी कायस्थ जाति से आते हैं। इस बार फिर से बीजेपी की नजर कायस्थ वोटरों पर हैं। इस विधानसभा क्षेत्र में करीब सवा तीन लाख वोटर हैं, जिनमें से 1.70 लाख पुरुष और 1.40 लाख से अधिक महिलाएं हैं।
पिछले विधानसभा चुनाव में बीजेपी के नितिन नवीन ने बड़े अंतर से कांग्रेस के कुमार आशीष को मात दी थी। बीजेपी को यहां करीब 86 हजार तो कांग्रेस को 46 हजार के करीब वोट मिले थे।
2020 में इन दावेदारों के बीच होगी टक्कर
बीजेपी- नितिन नवीन
प्लुरल्स पार्टी -पुष्पम प्रिया चौधरी
निर्दलीय प्रत्याशी-मनीष बरियार
Year | Winner | Party | Votes | Runner Up | Party | Votes |
2015 | Nitin Naveen | BJP | 86759 | Kumar Ashish | INC | 46992 |
2010 | Nitin Nabin | BJP | 78771 | Binod Kumar Srivastava | RJD | 17931 |
नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…
इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…
अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।
पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना
KBC 14 Play Along 23 September, Kaun Banega Crorepati 14, Episode 36: प्रसिद्ध डिजाइनर्स चार्ल्स…
राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…