बदायूं में दुष्कर्म के बाद हत्याकांड पर विपक्षी दलों का सरकार पर हमला

Follow न्यूज्ड On  

लखनऊ, 6 जनवरी(आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में महिला के साथ दरिंदगी के बाद हत्या की वारदात को लेकर विपक्ष एक बार फिर राज्य सरकार पर निशाना साध रहा है। समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी और कई राजनीतिक दलों ने योगी सरकार को निशाने पर लिया है।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट कर कहा कि, बदायूं में महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म के बाद हैवानियत और दरिंदगी का जो वीभत्स रूप पोस्टमार्टम में सामने आया है, वह दिल दहलाने वाला है। भाजपा सरकार अपराधियों को बचाने की कोशिश न करे और मृतका व उसके परिवार को पूर्ण न्याय मिले। भाजपा सरकार का कुशासन अपराधियों की ढाल न बने।

बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने घटना पर दुख व्यक्त करते हुए ट्वीट किया कि, उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म और हत्या की घटना अति-दुखद व अति-निंदनीय है। बीएसपी की मांग है कि राज्य सरकार इस घटना को गंभीरता से ले और दोषियों को सख्त सजा दिलाना भी सुनिश्चित करे। ताकि ऐसी घटना की पुनरावृति न हो।

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सदस्य और यूपी प्रभारी संजय सिंह ने कहा कि, आदित्यनाथ जी आपके राज में धर्म स्थल भी सुरक्षित नहीं हैं। बदायूं कांड में महिला के साथ दरिंदगी सामूहिक दुष्कर्म और हत्या की ये घटना पढ़कर आपकी रूह कांप जाएगी। यूपी सरकार क्राइम कंट्रोल में पूरी तरह फेल है, लेकिन मुख्यमंत्री प्रदेश देखने के बजाय अंतरराष्ट्रीय नेता बनने में जुटे हैं।

–आईएएनएस

वीकेटी/एएनएम

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022