बढ़ते खतरों के अनुरूप शांति बहाली अभियान की जरूरत : भारत

Follow न्यूज्ड On  

 संयुक्त राष्ट्र, 8 मई (आईएएनएस)| भारत ने पैदा होने वाले खतरों के हालात के अनुरूप तत्परता दिखाने की जरूरत पर बल देते हुए कहा है कि शांति बहाली का अभियान अज्ञात वास्तविकताओं और आकांक्षों के विवादों में फंस कर रह गया है।

 संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि सैयद अकबरुद्दीन ने मंगलवार को सुरक्षा परिषद को बताया, “आज शांति बहाली अभियान अस्पष्ट रूप से परिभाषित ‘विवाद’ बनकर रह गया है। यह ऐसे दौर में है, जहां एक तरफ नाजुक हालात में शांति कायम करने की कोशिश की जा रही है और दूसरी ओर जहां शांति कायम करने की कोशिश की जा रही है वहां कोई शांति कायम करने वाला नहीं है।”

उन्होंने कहा, “इन परिस्थितियों में सुरक्षा के बदले माहौल में महज पारंपरिक तरीकों से प्रतिक्रियाएं नहीं दी जा सकती हैं। उन्हें उभरती वास्तविकताओं को पूरा करने के लिए क्षमताओं को अनुकूल बनाने के लिए उत्सुकता की जरूरत है। ”

उन्होंने परिषद में शांति बहाली अभियान के लिए प्रशिक्षण पर एक बहस के दौरान कहा कि अभियान के तहत पहले से ही तैनात क्षेत्र अस्पताल, इंजीनियरिंग और सिंग्नल कंपनियों जैसी इकाइयां अपनी क्षमता बढ़ाने के लिए कोर ग्रुप को प्रशिक्षण प्रदान कर सकती हैं।

उन्होंने कहा कि भारत अपने शांति अभियानों के अनुभवों को दूसरों के साथ साझा करता है, ताकि उनकी क्षमताओं का निर्माण हो। इसकी एक मिसाल लेबनान में संयुक्त राष्ट्र अंतरिम बल (यूएनआईएफआईएल) में कजाकिस्तान के साथ सह-नियोजन की पहल है।

भारत ने हाल ही में 18 अफ्रीकी देशों के साथ संयुक्त राष्ट्र शांति स्थापना पर क्षेत्र प्रशिक्षण अभ्यास का आयोजन किया।

अकबरुद्दीन ने कहा कि कठिन परिस्थितियों में सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रशिक्षण की जरूरत है।

चर्चा के दौरान शांति सैनिकों की सुरक्षा पर जोर दिया गया।

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने कहा कि इमप्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईडी) और अन्य चीजों से बढ़ते खतरों के मद्देनजर संयुक्त राष्ट्र उन देशों के साथ काम कर रहा है, जो अपने जवानों का प्रशिक्षण सुनिश्चित करने के लिए सेना व पुलिस मुहैया करवाते हैं।

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022