बढ़ती मंहगाई और दिशा रवि की गिरफ्तारी के खिलाफ भारतीय युवा कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन

Follow न्यूज्ड On  

नई दिल्ली, 22 फरवरी (आईएएनएस)। भारतीय युवा कांग्रेस ने आज देश भर में बढ़ती मंहगाई के खिलाफ और पर्यावरण के मुद्दों पर काम करने वाली 21 वर्षीय जलवायु एक्टिविस्ट दिशा रवि की गिरफ्तारी के खिलाफ राजधानी दिल्ली के कनॉट प्लेस में विरोध प्रदर्शन किया।

प्रदर्शन में बढ़ती पेट्रोल डीजल की कीमतों को लेके युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बी वी ने कहा कि, जनता को लूटकर मोदी सरकार सिर्फ पूंजीपतियों के विकास पर ध्यान दे रही है, बढ़ती मंहगाई से यह तो स्पष्ट हो गया है कि केंद्र सरकार को देश की जनता की समस्याओं से कोई सरोकार नहीं है।

निर्मला सीतारमण कहती हैं कि पेट्रोल डीजल की बढ़ती कीमतें अब हमारे कंट्रोल में नहीं हैं, फिर जो ये 100 फीसदी तक एक्साइज ड्यूटी वसूली जा रही है, वो किसके खाते में जा रही है? देश की आम जनता मंहगाई की आग में झुलस रही है, अपनी जेब भरने के लिए आपदा में अवसर तलाश लिया है मोदी सरकार ने, मोदी है तो महंगाई है।

दिशा रवि की गिरफ्तारी पर बात करते हुए श्रीनिवास ने कहा कि, राष्ट्र के चरित्र को नष्ट किया जा रहा है क्योंकि आज अभिव्यक्ति का आधिकार समाप्त किया जा रहा है। दिशा रवि की गिरफ्तारी उसके लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन है।

दिशा रवि जैसी नौजवान प्रतिभाशाली युवा जलवायु एक्टिविस्ट पर चल रहे देश द्रोह जैसे संगीन आरोप को वापस लें और जल्द से जल्द रिहा करें।

–आईएएनएस

एमएसके/एएनएम

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022