Bengal: BJP कार्यकर्ता गोपाल मजूमदार की मां की मौत पर स्मृति ईरानी ने दी CM ममता को ‘चेतावनी’

Follow न्यूज्ड On  

Bengal: टीएमसी कार्यकर्ताओं (TMC workers) के कथित हमले में घायल पार्टी कार्यकर्ता गोपाल मजूमदार (Activist Gopal Majumdar) की 85 वर्षीय मां शोभा मजूमदार के निधन पर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को चेतावनी देते हुए कहा है कि ‘बंगाल में अब गुंडाराज नहीं चलेगा’।

उत्तर परगना जिले के नमिता इलाके में रहने वाली शोभा मजूमदार पर एक महीने पहले कथित रूप से टीएमसी कार्यकर्ताओं ने हमलाकर बुरी तरह घायल कर दिया था। सोमवार को उनकी मौत हो गई। इस घटना पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए स्मृति ईरानी ने कहा, पश्चिम बंगाल में एक 80 साल की वृद्ध महिला को टीएमसी के गुंडों ने बेरहमी से पीटा, उनकी जान चली गई। उसका कसूर ये कि उसका बेटा, उसका परिवार भाजपा का समर्थक है। भाजपा का कार्यकर्ता है। पश्चिम बंगाल की जनता ममता बनर्जी को चेतावनी दे रही है कि अब बंगाल में टीएमसी का गुंडाराज नहीं चलेगा।

इससे पहले, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और गृहमंत्री अमित शाह ने भी महिला की मौत पर प्रतिक्रिया व्यक्त की थी। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा, वृद्ध मां शोभा मजूमदार जी की आत्मा को ईश्वर शांति प्रदान करें। बेटे गोपाल मजूमदार के भाजपा कार्यकर्ता होने के कारण उनको अपनी जान गवानी पड़ी। उनका बलिदान को सदैव याद किया जाएगा। ये भी बंगाल की मां थी, बंगाल की बेटी थी। बीजेपी हमेशा मां और बेटी की सुरक्षा के लिए लड़ती रहेगी।

गृहमंत्री अमित शाह ने कहा, बंगाल की बेटी शोभा मजूमदार के निधन से आक्रोशित हूं, जिन्हें टीएमसी के गुंडों ने बेरहमी से पीटा था। उनके परिवार का दर्द और घाव लंबे समय तक ममता दीदी को परेशान करेगा। बंगाल हमारी बहनों और माताओं के लिए एक सुरक्षित राज्य की लड़ाई लड़ेगा।

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022