राहुल द्रविड का बेंगलुरू की मतदाता सूची से नाम गायब, नहीं कर पाएंगे मतदान

Follow न्यूज्ड On  

बेंगलुरू | पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान राहुल द्रविड़ मतदाता सूची में अपना नाम न होने के चलते 18 अप्रैल को होने वाले लोकसभा चुनाव में मतदान नहीं कर पाएंगे।

बेंगलुरू नगर निगम के अधिकारी एल. सुरेश ने आईएएनएस से कहा, “द्रविड़ ने पूर्वी उपनगर में अपने माता-पिता के घर से उत्तरी बेंगलुरू शिफ्ट होने के बाद मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज नहीं कराया है। मतदाता सूची में नाम दर्ज करवाने की आखिरी तारीख 16 मार्च थी।”

द्रविड़ मई 2018 के कर्नाटक विधानसभा चुनाव में मतदाताओं को लुभाने के लिए चुनाव आयोग के एम्बेसेडर भी थे।

द्रविड़ का नाम पिछले निर्वाचन क्षेत्र (बैंगलोर सेंट्रल) से हटा दिया गया था, क्योंकि उनके भाई ने निगम अधिकारियों को बताया था कि विधानसभा चुनाव के बाद वह उत्तरी बेंगलोर के उपनगर में शि़फ्ट हो गए हैं।

सुरेश ने कहा, “द्रविड़ शहर से बाहर थे और लंबे समय से विदेश यात्रा पर थे। उन्होंने एक जनवरी 2019 से पहले फॉर्म-6 नहीं भरा था। इसके बाद 16 मार्च को मतदाताओं की अंतिम सूची प्रकाशित हुई थी।”

इस बीच, कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ के अधिकारियों ने कहा कि द्रविड़ इस समय स्पेन में हैं।


क्रिकेट विश्व कप के लिए आज होगी टीम इंडिया की घोषणा, जानें किनपर रहेंगी निगाहें

This post was last modified on April 15, 2019 10:21 AM

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022