इस गर्मी बना रहे हैं घूमने का प्लान, तो जानिये भारत की कुछ बेहतरीन जगहों के बारे में

Follow न्यूज्ड On  

गर्मी का कहर दिन- प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। ऐसे में हर कोई छुट्टियां मनाने के लिए ऐसी जगहों पर जाना पसंद करते हैं, जहां इस गर्मी की मार से बचा जा सके। अगर आप भी घूमने के शौकीन हैं और इन गर्मियों में घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो आज हम आपको बताते हैं भारत की कुछ ऐसी बेहतरीन जगहों के बारें में जहां आप गर्मी के इस मौसम में अपनी छुट्टियां बिता सकते हैं।

संदकफू, पश्चिम बंगाल- पश्चिम बंगाल में बसा संदकफू बहुत खूबसूरत इलाका है। यहां की ठंडी-ठंडी वादियों में आपको छुट्टियों का बहुत आनंद आएगा।

सराहन, हिमाचल प्रदेश- HP का यह इलाका एक सुंदर और अद्भुत स्थान है। जिला शिमला के अंदर आने वाला यह क्षेत्र सेब के बागानों के लिए काफी लोकप्रिय है। सराहन का भाबा घाटी और बर्ड पार्क काफी मशहूर हैं।

मनाली, हिमाचल प्रदेश- मनाली एक ऐसी जगह है, जो हमेशा शांत, ठंडी और खूबसूरत बनी रहती है। यहां के जंगल और ठंडा वातावरण मनाली की खूबसूरती को और निखारता है।

ऋषिकेश, उत्तराखंड- ऋषिकेश में पहाड़ियों के बीचों बीच अठखेलियां करती गंगा की लहरें और ठंडी आबोहवा हर किसी का मनमोह लेती हैं। यहां आप पवित्र स्थान होने के नाते कई मंदिरों के दर्शन भी यहां कर सकते हैं। रात में मंदिरों में होने वाली आरती बेहद खूबसूरत लगती है।

महाबलेश्वर, महाराष्ट्र- महाबलेश्वर को हर सीजन के लिए बेस्ट माना जाता है। महाराष्ट्र के जंगलों के बीच बसा ये इलाका झील और झरनों से सजा हुआ है। यहां आप बोट राइड का आनंद उठा सकते हैं।

चादर ट्रैक, जम्मू-कश्मीर- यह पहाड़ी क्षेत्र जम्मू-कश्मीर के पूर्वी भाग में स्थित है। ज़ंस्कार नदी की दो धाराओं के साथ बसा यह इलाका सर्दियों के मौसम में देश-विदेश से हजारों पर्यटक के आकर्षण का केन्द्र बनता है। इस घाटी में की गई यात्रा को ‘चादर ट्रेक’ के नाम से जाना जाता है।

मनाली-लेह ट्रिप- हिमाचल प्रदेश के मनाली और जम्मू कश्मीर के लेह को जोड़ने वाले राजमार्ग को ‘मनाली लेह ट्रिप’ कहा जाता है। इस रास्ते पर रोड ट्रिप काफी मज़ेदार होती है।

हर की दून घाटी, उत्तराखंड- उत्तराखंड की यह घाटी पहाड़ों और हरे भरे पेड़ों की हरियाली से भरी है। यहां के शानदार नजारे और खुले मैदान मई- जून की छुट्टियां बिताने के लिए बेहद खास हैं।

मारखा घाटी ट्रैक, लद्दाख- लद्दाख हर घुमने के शौक़ीन की मपसन्द जगह होती है। मारखा घाटी ट्रैक हरियाली के साथ-साथ शुद्ध हवा के लिए सबसे अच्छी जगह है ।बता दें कि, मारखा घाटी ट्रैक लद्दाख ट्रैकिंग क्षेत्र में सबसे प्रसिद्ध ट्रैक्स में से एक है।

गंगटोक, सिक्किम- गंगटोक एक बेहद खूबसूरत जगह है। यहां का मौसम काफी सुहावना होता है। हरियाली से भरपूर इस जगह की खूबसूरती देखने लायक होती है।

माउंट आबू, राजस्थान- माउंट आबू राजस्थान का इकलौता हिल स्टेशन है। यह जगह पर्यटकों को काफी आकर्षित करती है। नाक्की झील यहां की खूबसूरती में चार-चांद लगाती है।

मेघालय- अगर आपको सही मायने में प्रकृति का स्पर्श करना है, तो मेघालय घूम आइए। मेघालय पहाड़, पानी, झरने, हरियाली की खूबसूरती का संगम है।इसके अलावा यहां की संस्कृति भी आप सभी का मन अपनी ओर आकर्षित करती है।

हम्प्टा घाटी, हिमाचल प्रदेश- यह घाटी हिमाचल प्रदेश के बेहतरीन हिल स्‍टेशंस में से एक है। यहां आप एडवैंचर और ट्रेकिंग पसंद करते हैं। हरे-भरे खूबसूरत मैदान और बर्फ की चादर बहुत आनंदमय होती हैं।

औली, उत्तराखंड- औली भारत की सबसे ज्यादा ठंडी जगहों में से एक है। यहां आप प्रकृति के कुछ खास नजारों का आनंद उठा सकते हैं। यहां पर ट्रैकिंग करने का अनुभव काफी अच्छा होता है।

स्पीति, हिमाचल प्रदेश- स्पीति को छोटा तिब्बत भी कहा जाता है, क्योंकि यह तिब्बत और भारत के बीच में मौजूद है। स्पीति घाटी में आपको रेगिस्तानी पहाड़, बर्फ से जमे रास्ते देखने को मिलेंगे।

वैली ऑफ फ्लॉवर्स, उत्‍तराखंड- वैली ऑफ फ्लॉवर्स पर्यटकों के लिए सबसे सुंदर जगह है वैली ऑफ फ्लावर्स एक नेशनल पार्क है और यह बेहद ही खूबसूरत है। फूलों की घाटी से गुजरने वाला यह ट्रैक आपका रोमांच बढ़ा देता है। इस ट्रैक पर 500 से ज्यादा अलग-अलग किस्मों के खूबसूरत फूल उगते हैं।

शिमला, हिमाचल प्रदेश- शिमला इतना खूबसूरत है कि, आप यहां कितनी भी बार जाइए यह आपको हर बार नए नजारों का अनुभव कराएगा। शिमला की ठंडी वादिया, पहाड़ और बर्फ सभी को अपनी ओर आकर्षित करती हैं।

जिम कॉर्बेट वाइल्डलाइफ सफारी, उत्तराखंड- अगर आप अपने दोस्तों के साथ कहीं बाहर घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो जिम कॉर्बेट जाना ना भूलिए यहां आप रोमांच से भरपूर वाइल्ड लाइफ का आंनद ले सकते हैं।

खज्जियार, हिमाचल प्रदेश- खज्जियार को भारत का छोटा स्विटजरलैंड कहा जाता। यह जगह बेस्ट रोमांटिक जगहों में से भी एक है।

वायनाड, केरल-अगर आपको प्रकृति को करीब से देखाना है, या बादलों को छूना है तो आप ही केरल स्थित वायनाड जा सकते हैं। वायनाड केरल के बारह जिलों में से एक है, जो कन्नूर और कोझिकोड जिलों के मध्य स्थित है। वायनाड वास्तव में शांति और संतुष्टि से भरपूर जगह है।

अंडमान निकोबार- अंडमान और निकोबार एक बेहद खूबसूरत और शांत जगह कोई और नहीं हो सकती। यहां के शांत और सफेद रेतीले समुद्र तट पर्यटकों को अपनी ओर खूब आकर्षित करते हैं।

पंचगनी, महाराष्ट्र- पंचगनी को पांच पहाड़ों से घिरे होने के कारण पंचगनी कहा जाता है। यहां पर प्रकृति की सुंदरता देखते लायक होती है।

अलेप्पी, केरल- अलेप्पी को पूरब का वेनिस भी कहा जाता है। पहाड़ों और खूबसूरत झीलों के बीच लहलहाते हरे भरे पेड़ यहां की खूबसूरती को निखारने का काम बखूबी करते हैं।

दार्जिलिंग, पश्चिम बंगाल- पश्चिम बंगाल का यह क्षेत्र अपनी चाय, हिल और वहां चलने वाली ट्रेन के लिए मशहूर है। यहां से 58 किलोमीटर की दूरी पर कलिम्‍पोंग स्थित है। यह शहर दार्जिलिंग की तरह खूबसूरत तो है ही साथ ही यहां भीड़-भाड़ भी कम है।

कामशेट, महाराष्ट्र- कामशेट में जहां तक नजर घुमाएंगे हरियाली ही हरियाली नजर आएगी। साफ और ठंडे पानी बहते हुए झरने आपको वहां रुकने पर मजबूर कर ही देंगे।

हम्पी, कर्नाटक- यूनेस्को की तरफ से वर्ल्ड हेरिटेज साइट का दर्जा प्राप्त कर चूका हम्पी एक गाँव और मंदिर का शहर है। हम्पी जाकर आप यहां कि बहुत सी ऐतिहासिक स्मारक और धरोहर के दर्शन कर सकते हैं।

अलीबाग, महाराष्ट्र- महाराष्ट्र के पश्चिमी तट पर बना यह छोटा सा शहर अपने बीच के लिए मशहूर है। यहां आप घूमने का आनंद उठा सकते हैं।

लवासा, महाराष्ट्र- पहाड़ प्रेमियों के लिए लवासा बहुत अच्छी जगह है। पुणे में स्थित ये जगह देखने में जितनी खूबसूरत है उससे कहीं ज्यादा शांति से भरपूर है।

सकलेशपुर, कर्नाटक- सकलेशपुर पश्चिमी घाटों में बसा एक छोटा सा सुंदर हिल स्टेशन है, जो ताज़गी प्रदान करता है। अगर आप इस बार अपनी छुट्टियों को थोड़ा रोमांचक बनाना चाहते हैं, तो आप के लिए सकलेशपुर एक परफेक्ट हॉलिडे डेस्टिनेशन है।

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022