बेटियों के दुष्कर्म के लिए अभिभावक जिम्मेदार : भाजपा विधायक

Follow न्यूज्ड On  

बलिया, 4 अक्टूबर (आईएएनएस) बलिया के भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह का कहना है कि हाथरस में 19 वर्षीय दलित लड़की के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म जैसी घटनाओं को रोका जा सकता है। ऐसा तभी हो सकता है जब माता-पिता अपनी बेटियों को अच्छे संस्कार देंगे ।

बलिया में स्थानीय पत्रकारों से बात करते हुए, भाजपा विधायक ने कहा कि न तो शासन और न ही हथियारों का उपयोग ऐसे अपराधों को रोक सकता है।

उन्होंने न्यूज एजेंसी से कहा, “‘ना शासन से, ना तलवार से’, बल्कि अच्छे संस्कारों की मदद से इन घटनाओं को रोका जा सकता है। सभी माता-पिता को अपनी बेटियों को अच्छे संस्कार देने चाहिए। यह शासन और अच्छे संस्कारों का संयोजन है, जो देश को सुंदर बना सकता है।”

सुरेंद्र सिंह आए दिन विवादित बयान देते रहते हैं।

सिंह ने पहले सरकारी अधिकारियों की तुलना वेश्याओं से करके विवाद खड़ा कर दिया था। उन्होंने कहा था, “अधिकारियों की तुलना में वेश्याएं बेहतर हैं। वे पैसे लेती हैं और पूरी रात नाचती हैं। लेकिन ये अधिकारी जनता से पैसा लेने के बावजूद अपना काम नहीं करते हैं।”

वह विवादों में तब आए, जब उन्होंने कहा था कि “जिन मुस्लिमों की कई पत्नियां और कई बच्चे हैं, उनमें पशुता की प्रवृत्ति है।”

भाजपा विधायक ने कहा था, “मुस्लिम धर्म में आप जानते हैं कि लोग 50 पत्नियां रखते हैं और 1,050 बच्चों को जन्म देते हैं। यह एक परंपरा नहीं, बल्कि एक पशुवादी प्रवृत्ति है। समाज में सिर्फ दो से चार बच्चों को जन्म देना सामान्य है।”

उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और बसपा अध्यक्ष मायावती पर भी आपत्तिजनक टिप्पणी की है।

–आईएएनएस

एमएनएस/जेएनएस

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022