भाजपा गंदा खेल, खेल रही : कमलनाथ

Follow न्यूज्ड On  

भोपाल, 18 मार्च (आईएएनएस)| मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भाजपा पर लोकतांत्रिक मूल्यों और अधिकारों के दमन का बुधवार को आरोप लगाया है, साथ ही कहा है कि भाजपा द्वारा गंदा खेल, खेला जा रहा है। मुख्यमंत्री कमलनाथ ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह सहित अन्य कांग्रेस नेताओं को बेंगलुरू में बागी विधायकों से मुलाकात न करने देने पर प्रतिक्रिया व्यक्त की और ट्वीट किया, “बेंगलुरू में भाजपा द्वारा बंधक बनाए गए कांग्रेस विधायकों से मिलने गए कांग्रेस के राज्यसभा उम्मीदवार दिग्विजय सिंह व कांग्रेस के मंत्रियों, विधायकों को मिलने से रोकना, उनसे अभद्र व्यवहार करना, उन्हें बलपूर्वक हिरासत में लेना पूरी तरह तानाशाही व हिटलरशाही है।”

बेंगलुरू से सामने आ रहे घटनाक्रम का जिक्र करते हुए कमलनाथ ने कहा, “पूरा देश आज देख रहा है कि एक चुनी हुई सरकार को अस्थिर करने के लिए किस प्रकार से भाजपा द्वारा लोकतांत्रिक मूल्यों की हत्या की जा रही है। क्यों विधायकों से मिलने नहीं दिया जा रहा है, आखिर किस बात का डर भाजपा को है?”

उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाया कि भाजपा द्वारा एक गंदा खेल प्रदेश में खेला जा रहा है। लोकतांत्रिक मूल्यों, संवैधानिक मूल्यों व अधिकारों का दमन किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री कमलनाथ का कहना है, “हिरासत में लिए गए हमारे नेताओं को शीघ्र रिहा किया जाए और बंधक विधायकों से मिलने की इजाजत दी जाए। न अभी भाजपा के पास बहुमत है, न शिवराज सिंह को भाजपा विधायक दल ने अपना नेता चुना है, न भाजपा की सरकार बनी है, न कभी बनेगी, लेकिन शिवराज सिंह चौहान की मुख्यमंत्री बनने के लिए हड़बड़ाहट, बेचैनी पूरा प्रदेश देख रहा है।”

भाजपा के नेताओं पर बेचैनी का आरोप लगाते हुए कहा, “किस प्रकार सत्ता के लिए वे बेचैन हो रहे हैं। उन्हें नींद नहीं आ रही है, दिन में भी मुख्यमंत्री पद के सपने देख रहे हैं। अधिकारियों को धमका रहे हैं। उनकी स्थिति पर मुझे तरस आ रहा है।”

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022