भाजपा इस बार उप्र में 10-15 सीटों पर सिमट जाएगी : गुलाम नबी

Follow न्यूज्ड On  

 गोरखपुर, 13 मई (आईएएनएस)| कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद ने सोमवार को यहां कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) इस बार उप्र में 10 से 15 सीटों पर सिमट जाएगी।

 गुलाम नबी आजाद ने यहां पत्रकारों से बातचीत में कहा, “इस बार देश में भाजपा की सरकार आने वाली नहीं है और न ही नरेन्द्र मोदी देश के प्रधानमंत्री बनेंगे। उप्र में भाजपा को 73 सीटें मिली थीं, लेकिन इस बार ये लोग महज 10-15 सीटों पर सिमट जाएंगे।”

उन्होंने कहा, “23 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विदाई तय है। पूरे भारत में परिवर्तन होगा। केंद्र में गैर भाजपा, गैर मोदी की सरकार बनेगी। चौकीदार ढीला पड़ गया है, जब कोई नेता गालियां देने लगे तो समझ लेना चाहिए कि उसकी हवा निकल गई है। गोरखपुर की सीट भी भाजपा हारेगी इसमें किसी को शंका नहीं है।”

जम्मू एवं कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री आजाद ने कहा, “इस बार कांग्रेस को बहुत अच्छी सीटें मिलेंगी। यह लड़ाई दिल्ली की लड़ाई है। इस लड़ाई में हमारी लड़ाई भाजपा से है। देश और उत्तर प्रदेश की जनता चाहती है कि भाजपा सत्ता से जाए। कांग्रेस देश की बड़ी पार्टी है। राष्ट्रीय स्तर पर भाजपा का मुकाबला कर सकती है और सरकार बना सकती है।”

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022