भाजपा का कर्नाटक संकट से कोई संबंध नहीं : राजनाथ

Follow न्यूज्ड On  

नई दिल्ली, 8 जुलाई (आईएएनएस)| रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का कर्नाटक की स्थिति से कोई लेना-देना नहीं है, जहां कई कांग्रेस व जद (एस) विधायकों के इस्तीफे से गठबंधन सरकार संकट में घिर गई है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर कटाक्ष करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि इस्तीफा देने का अभियान उनके (राहुल) द्वारा शुरू किया गया है और इसका भाजपा से कोई लेना-देना नहीं है।

राजनाथ सिंह, कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी का जवाब दे रहे थे, जिन्होंने भाजपा पर कांग्रेस-जद (एस) की कर्नाटक सरकार को अस्थिर करने का आरोप लगाया था।

राजनाथ सिंह ने कहा कि उनकी पार्टी खरीद-फरोख्त व प्रलोभन की राजनीति में विश्वास नहीं करती।

उन्होंने कहा, “कर्नाटक में जो भी कुछ हो रहा है, उसका हमारी पार्टी से कोई लेना-देना नहीं है। हमारी पार्टी पूरी तरह से संसदीय लोकतंत्र की मर्यादा के प्रति प्रतिबद्ध है।”

रक्षा मंत्री ने कहा कि राहुल गांधी ने लोकसभा चुनावों में अपनी पार्टी की हार के लिए नैतिक रूप से जिम्मेदारी ली और कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस प्रमुख ने खुद अपनी पार्टी सदस्यों से इस्तीफा देने को कहा था और बहुत से वरिष्ठ नेताओं ने ऐसा किया।

उन्होंने कहा, “इस्तीफा देने की प्रक्रिया लगातार चल रही है। भाजपा का इससे क्या लेना-देना?” 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022