भाजपा का प्रदर्शन, कर्नाटक सरकार पर किसानों से विश्वासघात का आरोप

Follow न्यूज्ड On  

बेंगलुरू, 21 नवंबर (आईएएनएस)| भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बुधवार को कुमारस्वामी सरकार पर किसानों के साथ विश्वासघात करने का आरोप लगाते हुए कर्नाटक में विरोध-प्रदर्शन किया। पार्टी प्रवक्ता एस. शांताराम ने एक बयान में कहा, “भाजपा विधायकों और नेतओं ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बी. एस. येदियुरप्पा की अगुवाई में मुख्यमंत्री (एच. डी. कुमारस्वामी) द्वारा किसानों के साथ अपमानजनक बर्ताव किए जाने और उनकी मांगों को पूरा नहीं करने को लेकर प्रदर्शन किया।”

पार्टी के अनेक नेता और विधायक पोस्टर के साथ यहां सिटी सेंटर पर इकट्ठा हुए थे। वे प्रदेश सरकार से किसानों के मसलों का जल्द समाधान करने की मांग कर रहे थे।

इससे पहले सोमवार को कर्नाटक के करीब 5000 किसानों ने प्रदर्शन कर कर्ज माफी, गóो की ऊंची कीमत और प्रदेश के 17 जिलों में सूखे की वजह से नष्ट हुई फसलों के लिए आर्थिक मदद की मांग की।

किसानों ने कहा कि कुमारस्वामी की अगुवाई वाली गठबंधन सरकार ने जून में कर्ज माफी की घोषणा की थी, लेकिन बैंकों ने पांच महीने बाद भी उनका कर्ज माफ नहीं किया है। किसानों ने शीघ्र कर्ज माफ करने की मांग की।

पार्टी के नेताओं ने कहा कि भाजपा 10 दिसंबर को बेलागावी में किसानों के साथ प्रदर्शन करेगी जहां विधानसभा सत्र का आयोजन किया जाना है।

कुमारस्वामी ने मंगलवार को गन्ना उत्पादक किसानों के साथ छह घंटे की बैठक की। इससे पहले सैकड़ों किसानों ने गन्ने का न्यूनतम समर्थन मूल्य नहीं दिलाने के खिलाफ प्रदर्शन किया था।

मुख्यमंत्री ने कहा, “प्रदेश सरकार गन्ना किसानों के लिए पिछले साल से ज्यादा गóो का न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) सुनिश्चित करेगी। उनको आगे किसी समस्या से नहीं जूझना पड़ेगा।”

गौरतलब है कि गóो का लाभकारी मूल्य (एफआरपी) केंद्र सरकार ने चालू सीजन 2018-19 (अक्टूबर-सितंबर) के लिए 275 रुपये प्रति क्विंटल तय किया है। राज्य सरकार इस पर राज्य समर्थित मूल्य (एसएपी) तय करती है।

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022