भाजपा का राष्ट्रवाद चुनावी दांव : राजभर

Follow न्यूज्ड On  

बलरामपुर,13 मार्च (आईएएनएस)| उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने बुधवार को यहां कहा कि भारतीय जनता पार्टी(भजपा) का राष्ट्रवाद एक चुनावी दांव है, और इसी तरह सपा-बसपा का गठबंधन भी चुनावी दांव है और कांग्रेस भी प्रियंका गांधी वाड्रा को राजनीति में लाकर चुनावी दांव लगा रही है। उन्होंने कहा कि अब किसका दांव सटीक बैठता है, इसका पता 23 मई को चलेगा। राजभर ने कहा, “गरीबों को राष्ट्रवाद समझ नहीं आता है। जिस गरीब के पास दो वक्त की रोटी नहीं है, वह राष्ट्रवाद क्या जाने। जब पेट भरा होता है, तभी राष्ट्रवाद दिखाई देता है। हम राजग के साथ हैं और उम्मीद है कि हमें सम्मानजनक सीटें मिलेंगी।”

उन्होंने कहा, “सपा-बसपा और कांग्रेस सहित दूसरी पार्टियां उन्हें अपने साथ बुला रही हैं, लेकिन मंगलवार को उत्तर प्रदेश के भाजपा प्रभारी से उनकी मुलाकात हो चुकी है। दो-तीन दिनों के भीतर लोकसभा टिकटों का बंटवारा हो जाएगा।”

उन्होंने कहा, “ऐसे नेता जो जनता के बीच नहीं रहते, वही टिकट न मिलने पर घड़ियाली आंसू बहाते हैं। जो जनता के बीच रहते हैं, उन्हें जनता जिता ही देती है।”

कांग्रेस की प्रदेश में संभावना पर राजभर ने कहा कि प्रियंका गांधी वाड्रा के आने से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह है, लेकिन उन्हें लड़ाई में आने के लिए अभी और मेहनत करनी होगी।

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022