भाजपा के अहंकार को लोगों ने खारिज कर दिया : ममता

Follow न्यूज्ड On  

 कोलकाता, 28 नवंबर (आईएएनएस)| पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर ‘खराब शासन और बुराई का पर्याय’ बनने का आरोप लगाते हुए कहा कि भगवा पार्टी राज्य की सभी तीन सीटों पर उपचुनावों में हार गई क्योंकि लोगों ने उसके अहंकार को खारिज कर दिया।

 उन्होंने कहा, “भाजपा के अहंकार को लोगों ने खारिज कर दिया है। वे एनआरसी लाने की धमकियां, नागरिकों को बेदखल करने और उनके अधिकारों को हड़पने की धमकी दे रहे हैं। हम सभी नागरिक हैं। सभी को अपना अधिकार है। सभी इस देश में इतने लंबे समय से रह रहे हैं।”

बनर्जी ने कहा कि तृणमूल ने करीमपुर सीट अपने पास बचाए रखने के साथ ही विपक्ष से कलियागंज और खड़गपुर सदर विधानसभा क्षेत्र भी हासिल कर लिए।

बनर्जी ने कहा कि वह व्यक्तिगत रूप से इस जीत के लिए लोगों का शुक्रिया अदा करने के लिए कलियागंज, करीमपुर और खड़गपुर जाएंगी।

विभाजनकारी राजनीति के लिए भाजपा पर हमला करते हुए बनर्जी ने कहा, “संविधान की घोषणा 70 साल पहले की गई थी। हम सभी मतदाता हैं। सभी नागरिक हैं। लोगों को विभाजित करने और उन्हें प्रताड़ित करने के लिए यह नया गेम प्लान काम नहीं आया है।”

उन्होंने कहा, “भाजपा खराब शासन और बुराई का पर्याय है। लोग सकारात्मक को गले लगाना चाहते हैं और नकारात्मक को त्यागना चाहते हैं। उन्होंने पिछले कुछ महीनों में भाजपा के अहंकार को देखा है। भाजपा लोगों को न्यूनतम सम्मान भी नहीं देती है।”

बनर्जी ने कहा कि बांग्लाभाषी लोगों को विभिन्न राज्यों से भगाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य के लोगों ने भाजपा को स्पष्ट संदेश दिया है।

मुख्यमंत्री बनर्जी ने कहा कि अल्पसंख्यकों और राजबंशियों ने कलियागंज में तृणमूल को वोट दिया है।

उन्होंने कहा, “लोकसभा चुनावों के दौरान उन्हें कुछ वर्गों द्वारा गुमराह किया गया था और इसलिए उन्होंने हमारे खिलाफ मतदान किया। अब अल्पसंख्यकों, एससी/एसटी, आदिवासी, सभी समुदायों के लोगों ने हमें वोट दिया है।”

उन्होंने कहा कि पार्टी को खड़गपुर में गैर-बांग्लाभाषी लोगों का समर्थन भी मिला है।

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022