भाजपा की सोच सरकार गिराने की नहीं : शिवराज

Follow न्यूज्ड On  

भोपाल, 4 मार्च (आईएएनएस)| कांग्रेस ने भारतीय जनता पार्टी भाजपा पर आरोप लगाया है कि वह मुख्यमंत्री कमलनाथ की सरकार को गिराने के लिए विधायकों की खरीद-फरोख्त की कोशिश कर रही है। इसके जवाब में पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि भाजपा की सोच सरकार गिराने की नहीं है और अगर अपने बोझ से सरकार को कुछ होता है तो वह जाने। कांग्रेस के विधायकों और सरकार को समर्थन देने वाले दूसरे विधायकों को दिल्ली ले जाने के आरोपों की बीच पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी दिल्ली दौरा किया है। चौहान मंगलवार रात दिल्ली गए और बुधवार को वह वापस लौट आए।

चौहान ने भोपाल लौटने के बाद सरकार गिराने को लेकर लगाए जा रहे आरोपों के जवाब में कहा, “भाजपा की सरकार गिराने की कभी भी सोच नहीं रही है। हम ऐसी किसी भी गतिविधि में शामिल नहीं हैं। अगर अपने बोझ से (सरकार को) कुछ होता है तो वे जानें।”

चौहान ने आगे कहा, “राज्य का हर वर्ग परेशान है, कांग्रेस के विधायक तक परेशान हैं। अब मामला उनके घर का है। आरोप हम पर लगाते हैं, यह कौन-सी बात है।”

अचानक दिल्ली प्रवास को लेकर पूछे गए सवाल पर चौहान ने कहा, “मैं पार्टी का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हूं और दिल्ली आता-जाता रहता हूं। जहां तक दिग्विजय सिंह की बात है तो उन्हें इससे क्या लेना-देना। दिग्विजय सिंह का काम सिर्फ आरोप लगाना है। कांग्रेस में कई गुट हैं और उनमें आपस में मारामारी मची है और आरोप हम पर लगाते हैं।”

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022