भाजपा की स्थिति पिछली बार से बेहतर, लेकिन सत्ता से दूर

Follow न्यूज्ड On  

नई दिल्ली, 8 फरवरी (आईएएनएस)| दिल्ली विधानसभा चुनाव नतीजों की जहां तक बात है, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के लिए कोई बड़ी राहत नहीं मिलने वाली है, लेकिन आईएएनएस-सीवोटर एग्जिट पोल के अनुसार पार्टी पिछले विधानसभा चुनाव की तुलना में इस बार अपनी स्थिति मजबूत कर पाने में सफल हुई है। एग्जिट पोल के अनुसार, 2015 में भाजपा को जहां केवल तीन सीटें ही मिली थीं, इसबार उसे संभवत: पांच से 19 के बीच सीटें मिल सकती हैं।

अगर इन आंकड़ों में भाजपा सबसे कम सीट भी जीतती है तो भी पार्टी का प्रदर्शन 2015 से बेहतर ही रहेगा।

इसलिए क्या इस बात की संभावना है कि भाजपा ने अपने आधार को मजबूत किया है? एग्जिट पोल के अनुसार, पार्टी चांदनी चौक, पूर्वी दिल्ली, नई दिल्ली, पश्चिम दिल्ली और उत्तर पूर्व दिल्ली में संभवत: एक से तीन सीटें प्राप्त कर सकती है। भगवा पार्टी उत्तर-पश्चिम दिल्ली और दक्षिण दिल्ली में शून्य से लेकर दो सीटें तक जीत सकती है।

पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा ने रोहिणी, विश्वास नगर और मुस्तफाबाद में जीत दर्ज की थी। इन सीटों पर क्रमश: विजेंद्र गुप्ता, ओमप्रकाश शर्मा और जगदीश प्रधान ने जीत दर्ज की थी।

अगर आईएएनएस-सीवोटर एग्जिट पोल की माने तो भाजपा को अगले पांच वर्षो के लिए विपक्ष में बैठना पड़ेगा।

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022