भाजपा महासचिव अरुण सिंह ने कहा, ओडिशा में सुरक्षित नहीं हैं महिलाएं

Follow न्यूज्ड On  

भुवनेश्वर, 15 नवंबर (आईएएनएस)| ओडिशा के दौरे पर पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने शुक्रवार को राज्य में बीजू जनता दल (बीजद) सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि नवीन पटनायक सरकार में कानून-व्यवस्था बद से बदतर हो चुकी है। महिलाओं के खिलाफ अपराध लगातार बढ़े हैं। हत्या और दुष्कर्म के बढ़े आंकड़े इसकी पुष्टि करते हैं। पीड़ितों की कहीं कोई सुनवाई नहीं हो रही है। सरकार पूरी तरह से आंख बंद किए बैठी है।

अरुण सिंह का इशारा बीती जुलाई में राज्य सरकार की ओर से जारी अपराध के आंकड़ों की तरफ था, जिससे पता चलता है कि राज्य में पिछले दस वर्षों में दुष्कर्म की 17,528 और हत्या की 13,246 घटनाएं हुईं। विपक्ष के हंगामे पर ओडिशा के गृह मंत्री डी.एस. मिश्रा ने ये आंकड़े जुलाई में विधानसभा को उपलब्ध कराए थे। तब से भाजपा राज्य में कानून-व्यवस्था बदहाल होने का लगातार मुद्दा उठा रही है।

अरुण सिंह ने भुवनेश्वर भाजपा कार्यालय में संगठन चुनाव की समीक्षा भी की। प्रदेश पदाधिकारियों और जिलों के चुनाव अधिकारियों के साथ बैठक कर खास निर्देश दिए। पार्टी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर जनता के मुद्दों पर नवीन पटनायक सरकार को घेरने का निर्देश दिया।

बैठक के बाद सिंह ने राफेल मुद्दे की भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि राफेल पर राहुल गांधी के झूठ की सुप्रीम कोर्ट में पोल खुल गई। सर्वोच्च न्यायालय ने राफेल पर दायर पुनर्विचार याचिकाओं को खारिज करते हुए एक बार फिर से केंद्र की ईमानदार मोदी सरकार को क्लीन चिट दी। सुप्रीम कोर्ट के फैसले से सत्य की जीत हुई है। अब कांग्रेस और राहुल गांधी को देश से माफी मांगनी चाहिए।

उन्होंने बताया कि भाजपा शनिवार से देशव्यापी प्रदर्शन करेगी। हर जिले में पार्टी कार्यकर्ता कांग्रेस और राहुल गांधी से राफेल पर गलतबयानी के लिए माफी मांगने की मांग करेंगे।

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022